News in Brief

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में भले ही इंग्लैंड हार चुका है, लेकिन इस हार के साथ टीम को एक खतरनाक बल्लेबाज मिल गया. 22 साल के इस बल्लेबाज ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की धारधार गेंदबाजी के सामने धमाकेदार शतक ठोका. ऑस्ट्रेलिया में अपने महज दूसरे टेस्ट में ही युवा बल्लेबाज ने ये कमाल कर दिखाया है. जो रूट जैसे दिग्गज बल्लेबाज को ये कारनामा करने में 13 साल लग गए, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने दूसरे मैच में ही ऑस्ट्रेलिया में अपनी दहशत फैला दी है. 

पहला फर्स्ट क्लास शतक

जैकब बेथेल का यह पहला फर्स्ट क्लास शतक है. उन्होंने इससे पहले 27 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे, लेकिन बल्ले से कभी सेंचुरी नहीं निकली. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने पिछला मुकाबला मेलबर्न में खेला था जहां दोनों पारियों में 1 और 40 रन की पारी खेली थी. अब आखिरी टेस्ट में जब मौका मिला तो उन्होंने एशेज में शतक के साथ पहला फर्स्ट क्लास शतक भी ठोका. 

Add Zee News as a Preferred Source

इंग्लैंड ने जीता था टॉस

मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहली पारी में इंग्लिश टीम ने 384रन बोर्ड पर लगाए. हैरी ब्रूक ने 84 जबकि जो रूट ने 160 रन की धमाकेदार पारी खेली. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम और भी शानदार नजर आई. स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने इंग्लिश टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया. हेड ने 166 गेंद में 163 रन की पारी खेली जबकि स्मिथ ने 138 रन बनाए. टीम का स्कोर 567 रहा क्योंकि अंत में वेबस्टर ने भी 71 रन ठोक डाले.

ये भी पढे़ं.. BCB का पासा पड़ा उल्टा.. ICC ने वॉर्निंग के साथ रिजेक्ट की डिमांड, T20 WC पर अपडेट

बेथेल बने ट्रंप कार्ड

इंग्लैंड की दूसरी पारी में रूट और ब्रूक बड़ी पारी नहीं खेल पाए. रूट 6 के स्कोर पर आउट हुए जबकि ब्रूक ने 42 रन की पारी खेली. बेन डकेट ने भी 42 रन ठोके लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने फंदा कस लिया था. लेकिन बेथेल ने खूंटा गाड़कर रखा और शानदार सेंचुरी जमाई. उनकी रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी पर फैमिली भावुक नजर आई.