
वॉशिंगटन: अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार चर्चा उसके बयानों को लेकर नहीं बल्कि उनकी पैंट (Pants) को लेकर है. दरअसल, उत्तरी कैरोलिना के ग्रीनविले (Greenville, North Carolina) में ट्रंप एक रैली में शामिल हुए थे. इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति जो पैंट पहने नजर आए, वो सामान्य से अलग थी. सोशल मीडिया पर ट्रंप की रैली वाली फोटो वायरल हो रही हैं और हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि ये गलती थी या फिर कोई नया फैशन?
Cameras की नजरों से नहीं बच सके
‘डेली मेल’ की खबर के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) शुक्रवार को ग्रीनविले में आयोजित एक रैली में शामिल हुए थे. इस दौरान भाषण देने के बाद जैसे ही वह स्टेज के दूसरी तरफ आए, कैमरों की नजर उनकी पैंट (Pants) पर गई, जिसमें आगे वाली जिप नहीं थी. पुरुषों के लिए तैयार की जाने वालीं पैंट में आमतौर पर आगे की तरफ जिप दी जाती है, लेकिन ट्रंप की पैंट में ऐसा नहीं था. अब ये समझ नहीं आ रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ने गलती से उल्टी पैंट पहन ली या फिर ये कोई नया फैशन है.
ये भी पढ़ें -Covaxin-Sputnik लगवाने वाले छात्रों को फिर से कराना होगा टीकाकरण, US ने जारी किये नियम
Video से नहीं हुई कोई छेड़छाड़
रैली का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों का कहना है कि उनसे छेड़छाड़ की गई. जबकि रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई. हाई-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरों में भी साफ तौर पर नजर आ रहा है कि ट्रंप की पैंट में फ्रंट जिप नहीं है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पैंट पर जिप वाली जगह सिलवटें पड़ गई हैं. ट्रंप के कोट के बटन खुले होने की वजह से सिलवटें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं.
Facebook के खिलाफ खोला मोर्चा
उधर, डोनाल्ड ट्रंप समर्थक फेसबुक के खिलाफ भी मैदान में उतर आए हैं. उन्होंने फेसबुक के फैसले को गलत करार देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया कंपनी को पूर्व राष्ट्रपति का अकाउंट तुरंत बहाल करना चाहिए. बता दें कि फेसबुक ने ट्रंप का अकाउंट 2 साल के लिए निलंबित कर दिया है. उनका फेसबुक अकाउंट निलंबन इस साल जनवरी से ही लागू माना जाएगा. इसके साथ ही कंपनी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में नियम तोड़ने वालों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाएगा.
