News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-1 अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत पूरी सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ जलवा बिखेरा है, जिसका श्रेय भारतीय गेंदबाजों को तो जाता ही है, लेकिन बल्लेबाजों ने जिस स्तर का खेल दिखाया है वह बेहद ही शानदार है.अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है. उनके अलावा ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी की है और वह फॉर्म में वापिस आ गए हैं. सूर्यकुमार ने भारतीय टीम के लिए दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने का काम किया है. इसी के साथ उनके पास एक अनोखा कीर्तिमान बनाने का मौका है. वह ऐसा करते ही भारत के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. आज तक रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए ऐसा किया है. ऐसा करने के लिए सूर्या को महज 33 रनों की दरकार है.

33 रनों से दूर
गौरतलब है टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव के पास जबरदस्त रिकॉर्ड बनाने का मौका है.बता दें कि भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर है.रोहित ने सबसे ज्यादा 4231 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. दूसरे नंबर पर भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का नाम है. कोहली ने टीम इंडिया की ओर से 4188 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. सूर्या ने भारत के लिए खेले 103 मैचों की 97 पारियों में 164.78 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 2967 रन बनाने का कारनामा किया है. वह 33 रन बनाते ही 3000 रनों का आंकड़ा छू लेंगे. ऐसा करते ही वह रोहित-विराट क्लब में शामिल हो जाएंगे.

सबसे तेज 3000 रन 
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड है. हालांकि, ये बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में नहीं रखा गया है. रिजवान ने महज 79 टी20 पारियों में आंकड़ा पूरा कर डाला था. वहीं,किंग कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. कोहली ने ये कारनामा 81 पारियों में पूरा किया था. कोहली के साथ संयुक्त रूप से बाबर आजम का नाम इस लिस्ट में शामिल है. बाबर ने भी 81 पारियों में ये कारनामा किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

इनफॉर्म सूर्या
विश्व कप से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है. कप्तान सूर्या ने मौजूदा सीरीज में अभी तक 2 अर्धशतक ठोके हैं. वह अभी तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर हैं. बता दें कि उन्होंने 4 मैचों की 2 पचासे की बदौलत 179 रन बनाने का कारनामा किया है. वह जिस तरीके की फॉर्म में वह विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है.

ये भी पढ़ें: इस खिलाड़ी ने ठोके हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, पूरी दुनिया में है नंबर 1, आसपास भी नहीं कोई