News in Brief

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी किसी जमाने में महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प माने जाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (DK) ने एक जबरदस्त खुलासा किया है. उन्होंने क्रिकेट के बेताज बादशाह टीम इंडिया की बैटिंग के नीव विराट कोहली को लेकर अपनी बातें रखी हैं. कार्तिक ने कोहली की जमकर तारीफ की है और उनके बारे में कई ऐसा खुलासा किया है, जो कि उनके फैंस को चकित कर देगा.  दिनेश कार्तिक और विराट कोहली ने लंबे समय तक एक साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है. दोनों ही टीम इंडिया के लिए दशकों तक खेले हैं और फिर कार्तिक आरसीबी के लिए भी कोहली के कप्तानी में लंबे समय तक खेले हैं. बहरहाल आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा…

कोहली और कार्तिक
बता दें कि कार्तिक और कोहली ने साथ में काफी समय तक ड्रेसिंग रूम शेयर किया है. दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है. लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम शेयर करने के कारण दोनों एक दूसरे को बखूबी समझते और जानते हैं.कार्तिक ने कोहली को बड़े मौके का खिलाड़ी बताया है उनका कहना की बहुत लोग पहले से सोचकर चलते हैं कि बड़े मैचों में क्या करना है, लेकिन कोहली इस स्तर के खिलाड़ी हैं कि वह बड़े मौके का इंतजार करते हैं. एक पॉडकास्ट के दौरान दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली को लेकर जमकर चर्चा की है.

‘बड़े मौकों के इंतजार में रहता है’
कार्तिक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह बिग मोमेंट्स के लिए ही बना है क्योंकि वह किसी भी अन्य मुकाबले से ज्यादा ऐसे मैचों की तलाश में रहते हैं. जब मैच फंसता है तो ज्यादातर खिलाड़ी परेशान हो जाते हैं कि अरे,मैं क्या करूं? लेकिन वह इस स्तर का खिलाड़ी है कि वो इंतजार करता है कि मैच में बड़े मौके आएं. यही नहीं वह पहले से सोचकर बैठा रहता है कि मैच फसे. भले ही मैं उम्र  में उससे उम्र में थोड़ा बड़ा हूं, लेकिन उसने मुझे हमेशा ही सम्मान दिया बजाय इसके कि हम अच्छे दोस्त हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source

‘वर्ल्ड चैंपियन है विराट’
उन्होंने आगे कहा,’ कोहली हमेशा से जिम्मेदारी उठाने के लिए हाजिर रहता है. वह एक जबरदस्त विपक्षी हैं साथ ही बेहद अच्छे स्वभाव के भी हैं. मैदान पर वह भले ही कितने उग्र क्यों ना हों लेकिन बाहर वह एक अच्छे दोस्त और एक बेहतरीन इंसान भी हैं.  ये अलग बात है कि वह वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी है. वह नॉर्मल इंसान की तरह जो अन्य दिल्ली वालों की तरह जोक मारते हैं. फैमिली वाला आदमी है और उसके लिए मेरे दिल में हमेशा सम्मान रहेगा.’

ये भी पढ़ें: 15 सालों महज 2 हार…, दुनिया भर में दबदबा बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया का अजीबोगरीब रिकॉर्ड, बॉक्सिंग डे टेस्ट का अनसुना इतिहास