News in Brief

टीम इंडिया ने यूएसए के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के सा की थी. अब 12 फरवरी को भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में नामिबिया के खिलाफ शाम 7 बजे से खेलेगी. पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फेल रहे थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया था. इस बीच बीसीसीआई अपने फैसले पर अडिग है कि टी20 वर्ल्ड कप अभियान के दौरान खिलाड़ियों के परिवार उनके साथ नहीं रहेंगे. बोर्ड की मौजूदा नीति के अनुसार, 45 दिनों से अधिक लंबे दौरे या टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के परिवार अधिकतम 14 दिन तक साथ रह सकते हैं, जबकि छोटे दौरे के लिए यह अवधि घटाकर सिर्फ 7 दिन रखी गई है.

ये है पूरा मामला
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस मुद्दे पर बोर्ड से साफ स्थिति जानने की कोशिश की थी, लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि इस टूर्नामेंट में परिवारों को साथ रहने की अनुमति नहीं होगी. सूत्रों कि मानें तो रिपोर्ट में कहा गया है कि परिवार खिलाड़ी दल के साथ नहीं ठहरेंगे, हालांकि अगर कोई परिवार सदस्य आना चाहता है तो वह अपनी तरफ से अलग इंतजाम कर सकता है.

पहले से तय नियमों पर अमल
भारत टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज के तीन मैच घरेलू मैदान पर खेलेगा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला कोलंबो में होगा. खिलाड़ियों के परिवारों को टूर पर साथ ले जाने पर रोक लगाने का नियम, जिसे कोविड-19 के दौरान हटा दिया गया था, जनवरी में दोबारा लागू किया गया यह फैसला टेस्ट क्रिकेट में भारत के हालिया खराब प्रदर्शन के बाद लिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

इस वजह से लिया था एक्शन
गौरतलब है कि 2024 में भारत को घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी, वहीं 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम को ऑस्ट्रेलिया में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था. इन नतीजों के बाद बीसीसीआई ने सख्ती दिखाते हुए पुराने नियमों को फिर से लागू किया.बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि खासतौर पर विदेशी दौरों पर परिवार साथ होने से खिलाड़ियों का फोकस प्रभावित हो सकता है, जिसका असर प्रदर्शन पर पड़ता है. इसके अलावा, बीसीसीआई ने यह भी अनिवार्य किया है कि सभी खिलाड़ी हर समय टीम के साथ ही ट्रैवल करेंगे.

15 फरवरी को महा मुकाबला 
भारत ने अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ की. इसके बाद टीम गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से भिड़ेगी और फिर 15 फरवरी को कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए फैंस एक बार फिर उत्सुक हो गए हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान इस बार भारत को टक्कर दे पाएगी?

ये भी पढ़ें: इंग्लिश क्रिकेटर की अजीबोगरीब मांग, भारत-पाक टेस्ट मैच देखने की जताई ख्वाहिश, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप