संसद का सत्र चलता है तो तीखी नोकझोंक, हल्ला-गुल्ला तो होता है लेकिन तुर्किये में गजब हो गया. यहां की संसद में सांसद ने नवनियुक्त जस्टिस मिनिस्टर को घमाघम कई पंच मारे. वीडियो में दिखाई देता है कि विपक्ष के सांसदों ने पहले घेरा बनाया फिर मिनिस्टर को जमकर पीट दिया. 

तुर्किये की पार्लियामेंट में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. विपक्षी नेता नए जस्टिस मिनिस्टर को शपथ लेने से रोकना चाह रहे थे. दरअसल, तुर्किये के राष्ट्रपति रीसेप तैयप एर्दोगन ने पूर्व चीफ प्रॉसिक्यूटर अकिन गुरलेक को इस पद पर नियुक्त किया था. विपक्षी सांसदों ने सुबह उन्हें पद की शपथ लेने से रोकने की कोशिश की. पहले वीडियो देखिए. 

वीडियो में दिखाई देता है कि खूब घूंसे चले. विपक्ष के सांसदों ने एक घेरा भी बना लिया था जिससे कोई मदद के लिए आगे न आ सके. अभी यह पता नहीं है कि हाथापाई में कोई घायल हुआ या नहीं. अभी मारपीट में शामिल नेताओं पर किसी ऐक्शन की भी जानकारी नहीं है. 

खबर अपडेट हो रही है