News in Brief

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए, लेकिन 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. 17 साल से भी ज्यादा वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट में बिता चुके विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म और फिटनेस की पूरी दुनिया कायल है. विराट कोहली ने अभी तक अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 27975 रन बनाए हैं, जिसमें 84 शतक शामिल हैं. आइए एक नजर डालते हैं विराट कोहली के उन 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर जिन्हें तोड़ना नामुमकिन के बराबर है.

1. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 53 शतक

विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 53 शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली के इस प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. मौजूदा समय का कोई भी बल्लेबाज विराट कोहली के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ता नजर नहीं आ रहा. इसके अलावा वर्तमान में जब काफी कम संख्या में वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा रहे हैं, ऐसे में विराट कोहली के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है. विराट कोहली ने भारत के लिए अभी तक 308 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 58.46 की औसत से 14557 रन बनाए हैं, जिसमें 53 शतक और 76 अर्धशतक शामिल हैं. विराट कोहली का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 183 रन है.

Add Zee News as a Preferred Source

2. टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में 200 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2016 में 211 रन, इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में 235 रन, बांग्लादेश के खिलाफ साल 2017 में 204 रन, श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में 213 रन, साल 2017 में ही श्रीलंका के खिलाफ 243 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2019 में नाबाद 254 रन की पारियां खेलीं. एक कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक जड़ना बेहद दुर्लभ उपलब्धि है. अब विराट कोहली के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर लग रहा है.

3. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27000 रन जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27000 रन जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट की केवल 594 पारियों में ही 27000 रन के आंकड़े को छू लिया था. विराट कोहली के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी 27000 इंटरनेशनल रन के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए 623 पारियां खेलनी पड़ी थी. जबकि श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा ने यह कारनामा 648 पारियों में किया था. ऑस्ट्रेलियाई महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 650 पारियों में 27000 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे.