News in Brief

IPL 2026 Sarfaraz Khan: भारत के युवा खिलाड़ी के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक के साथ खेलने का सपना देखते हैं. हालिया वर्षों में ऐसा अवसर बहुत ही कम खिलाड़ियों को मिला है जिन्होंने तीनों दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया हो. अब भारत के एक युवा स्टार यह सपना जल्द पूरा होने वाला है. टीम इंडिया के बल्लेबाज सरफराज खान जल्द ही आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. इसमें वह क्रिकेट के लीजेंड कहे जाने वाले धोनी के साथ नजर आएंगे.

आईपीएल के रास्ते टीम इंडिया में वापसी का सपना

सरफराज खान का मानना ​​है कि 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुए मिनी-ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 75 लाख रुपये में चुने जाने के बाद उनकी किस्मत बदली है. आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने से उनके भारत के लिए खेलने के सपने को फिर से जिंदा करने में मदद मिल सकती है. मुंबई का यह बल्लेबाज 2023 सीजन के बाद पहली बार आईपीएल में वापसी करेगा. वह 2024-25 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ थे, लेकिन उसके बाद उन्हें बाहर निकाल दिया गया. यहां तक कि सरफराज ने दौरे पर एक भी मैच नहीं खेला था.

Add Zee News as a Preferred Source

दिग्गजों के साथ खेलने का सपना

सरफराज खान के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने का सबसे अहम पहलू यह है कि उन्हें उन खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलेगा, जिन्हें वह कभी सिर्फ देखते और पसंद करते थे. सरफराज ने कहा, ”मेरा सपना इस जेनरेशन के लेजेंड्स के साथ खेलने का था. मैं आरसीबी में विराट भाई के साथ खेला. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे रोहित भाई के साथ खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन मुझे टेस्ट टीम में मौका मिला. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं माही भाई (धोनी) के साथ खेलूंगा, खासकर इंटरनेशनल क्रिकेट से उनके रिटायर होने के बाद. लेकिन अनसोल्ड रहने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुझे IPL में चुन लिया.”

ये भी पढ़ें: 49 बॉल में शतक! न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, कीवी ओपनर्स ने मचाया गदर

आईपीएल को बताया जरूरी

धोनी जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने का मौका लीग में उनकी वापसी को और भी खास बनाता. सरफराज ने इस मौके को ऐसा बताया जिसे वह हल्के में नहीं लेते, खासकर नीलामी में उन्हें जिस अनिश्चितता का सामना करना पड़ा था. सरफराज भी आईपीएल को मोमेंटम वापस पाने और इंडिया टीम में सेलेक्शन की बातचीत में फिर से शामिल होने के लिए एक जरूरी प्लेटफॉर्म मानते हैं. युवा क्रिकेटरों की बदलती प्राथमिकताओं को मानते हुए उन्होंने बड़े लक्ष्यों को छोड़े बिना व्हाइट-बॉल क्रिकेट के हिसाब से ढलने की अहमियत पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के बल्ले ने दिया धोखा, बना शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा-केएल राहुल और संजू सैमसन के लिस्ट में नाम दर्ज

रेड के साथ-साथ व्हाइट बॉल पर भी फोकस

सरफराज कहा, ”अगर आप आजकल के युवाओं को देखें, तो वे रेड-बॉल क्रिकेट पर फोकस नहीं करना चाहते. लेकिन व्हाइट-बॉल क्रिकेट भी बहुत जरूरी है.” सरफराज का मानना ​​है कि आईपीएल का अनुभव, दबाव और कॉम्पिटिशन, अगर परफॉर्मेंस अच्छी हो तो टीम में वापसी का साफ़ रास्ता देते हैं. घरेलू क्रिकेट में पहले से ही अच्छे प्रदर्शन के साथ सीएसके में खेलने से उन्हें एक बड़ा मंच मिला है. वहां वह अपनी फॉर्म को टॉप लेवल पर असरदार बना सकते हैं.