Fav 4 of cricket: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक से बढ़कर एक बड़े दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं. ब्रायन लारा, डॉन ब्रैडमैन,सुनिल गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग जैसे कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने धमाकेदार खेल के दम पर दुनिया भर में अपने नाम का डंका पीटा है. इन महान खिलाड़ियों की विरासत को आगे बढ़ाने का काम क्रिकेट जगत के 4 धुरंधरों ने किया है, जिन्हें आज के समय फैंस ‘फैब 4’ के नाम से भी जानते हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारत के रन मशीन विराट कोहली और इंग्लैंड क्रिकेट में वर्तमान समय के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज केन विलिमयसन के बारे में. पूरे क्रिकेट जगत में इन चारों ही खिलाड़ियों ने बीते 1 दशक में ऐसे कारनामे किए हैं, जो कि बतौर क्रिकेट किसी भी खिलाड़ी के लिए सपने जैसा होता है. ऐसे में आज हम जानेंगे इन चारों में सबसे बेस्ट कौन है.
किंग कोहली हैं नंबर 1
फैब 4 में भी नंबर 1 पर भारत के महान खिलाड़ी व रन मशीन के नाम से विख्यात विराट कोहली का नाम है. कोहली ने अपने करियर में अभी तक खेले 559 मैचों की 626 पारियों में 52.89 के धमाकेदार औसत से 28215 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा 85 शतक जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया है. वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रनों का रहा है, जो कि टेस्ट क्रिकेट में आया है. कोहली सचिन का 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 16 शतक और दूर हैं. वह बस अब वनडे क्रिकेट खेलते हैं. ऐसे में उनके सामने बड़ी चुनौती होगी कि वह सचिन के इस महारिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या फिर नहीं.
नंबर 2 पर जो रूट
फैब 4 की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर मौजूदा समय में इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक जो रूट का नाम है. रूट ने अपने अभी तक के करियर में 384 इंटरनेशनल मैचों की 505 पारियों में 49.80 के बेहतरीन औसत से ओवरऑल 22413 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. 35 वर्षीय बल्लेबाज जो रूट ने अपने अभी तक के करियर में 61 शतक ठोकने का कारनामा किया है. इस दौरान रूट का उच्चतम स्कोर 262 रनों का रहा है, जो कि टेस्ट क्रिकेट में आया है. रूट ने बीते कुछ सालों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए साबित कर दिखाया है कि उन्हें क्यों मॉर्डन डे क्रिकेट में बेस्ट इंग्लिश प्लेयर का दर्जा दिया जा रहा है.
स्टीव स्मिथ नंबर 3 पर
फैब 4 की फेहरिस्त में सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ नंबर 3 पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में रिकी पोंटिंग के बाद सबसे ज्यादा शानदार आंकड़े रखने के मामले में स्टीव स्मिथ का नाम है. स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है. उन्होंने अपने अभी तक को ओवरऑल करियर में खेले 360 मैचों की 429 पारियों में 47.90 के बल्लेबाजी औसत से 17675 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान स्मिथ ने 49 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 239 रनों का रहा है.
केन विलियमसन
इस लिस्ट में चौथे और आखिरी पायदान पर न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज केन विलियमसन का नाम है. उन्होंने अपने ओवरऑल करियर में खेले 376 मैचों की 449 पारियों में 48.90 के शानदार औसत से 19292 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 251 रनों का रहा है. विलिमसन न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं.
ये भी पढ़ें: इस खिलाड़ी ने जीते हैं सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज, क्या तोड़ेगा अश्विन का महारिकॉर्ड?
