आईपीएल 2026 की शुरुआत में अभी 2 महीने का समय है. इससे पहले एक नाम खूब चर्चा में है. पिछले कई दिनों से उनके आईपीएल खेलने पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही थी और जमकर विवाद हो रहा था कि इसी बीच बीसीसीआई ने पूरे मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए केकेआर से उन्हें रिलीज करने का निर्देश दिया है, लेकिन विवादों से हटकर मुस्तफिजुर रहमान ने एक ऐसा कारनामा कर डाला, जिसने सबका ध्यान उनकी ओर खींचा. वह ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं.
रच दिया इतिहास
गौरतलब है कि मुस्तफिजुर रहमान ने इन विवादों के बीच अपने खेल से शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान खींचा है. उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गजब का आंकड़ा छू लिया है. उन्होंने ये ऐतिहासिक कारनामा बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान रंगपुर नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए 400 विकेट झटकने का कारनामा किया है. वह ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज बन गए हैं.
ये था पूरा मामला
दरअसल, मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 करोड़ रुपए में अपने झोली में डाला था. वह लंबे समय से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं. तकरीबन 10 साल से मुस्तफिजुर इंडियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं. उनके आईपीएल खेलने को लेकर कई राजनीतिक दलों और धर्म गुरुओं ने जमकर विरोध किया है. लोगों ने केकेआर के मालिक शाहरुख खान की जमकर आलोचना की और उन्हें खूब भला-बुरा कहा.
मुस्तफिजुर रहमान का IPL करियर
मुस्तफिजुर रहमान अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले 60 मैचों में 8.13 की इकोनॉमी से 65 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/29 का रहा है. मुस्तफिजुर ने अपने आईपीएल करियर में 1 बार 4 विकेट हॉल पूरा किया है.
ये भी पढ़ें: 9 छक्के 11 चौके…दोस्त के संन्यास के बाद दिग्गज ने मचाई तबाही, होबार्ट ने मारी बाजी
