Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 एशिया कप में भारत को हराने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के पांव जमीन पर नहीं टिक रहे हैं. शर्मनाक बात ये है कि पाक प्रशंसक 14 साल के भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि होटल के बाहर कुछ पाकिस्तानी फैंस वैभव सूर्यवंशी को उकसाते दिख रहे हैं. हालांकि, 14 साल के बिहार के लाल ने जिस तरह से इसपर रिएक्शन दिया, वो भारतीय फैंस का दिल जीत रहा है.
रविवार, 21 दिसंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान U19 टीमों के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. अहम मैच में वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बैटिंग तो की, लेकिन 10 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए थे. वैभव का विकेट लेने के बाद गाली-गलौच कर रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अली रजा को 14 साल के खिलाड़ी ने मुंहतोड़ जवाब दिया था.
वैभव सूर्यवंशी के साथ पाकिस्तान फैंस ने की शर्मनाक हरकत
लगता है पाकिस्तान के फैंस वैभव सूर्यवंशी के उस तेवर को अभी तक भुला नहीं सके हैं. जी हां, वैभव ने बीच मैदान पर पाक गेंदबाज अली रजा की तरफ इशारा कर कहा था कि अभी तुम मेरे जूते के बराबर भी नहीं हो. भारत की हार के बाद टीम होटल के बाहर पाकिस्तानी फैंस पहुंचे और उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को देखकर जबरदस्त हूटिंग की. युवा खिलाड़ी को कुछ अपशब्द भी कहे गए, लेकिन वैभव ने समझदारी से सबकुछ डील किया.
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी से जीता दिल
पाकिस्तानी फैंस लगातार वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ा रहे थे और भारत की हार का मजाक उड़ा रहे थे, लेकिन वैभव ने यहां शांत रहना उचित समझा. वो चुपचाप सिर नीचे कर आगे चलते रहे. ऐसा लगा जैसे उनकी चुप्पी ये इशारा कर रही थी कि आज तुम्हारा दिन है, खुश हो लो और मेरा मजाक उड़ा लो, लेकिन कल जब मेरी बारी आएगी… तब मैं बल्ले से तुम्हारी बोलती बंद करूंगा.
— Mention Cricket (@MentionCricket) December 22, 2025
U19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. उन्होंने यूएई के खिलाफ ओपनिंग मैच में ही 95 गेंदों पर 171 रन बनाकर सनसनी मचा दी थी. हालांकि, इस पारी के बाद वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और खासकर पाकिस्तान के विरुद्ध उनका बल्ला खामोश रहा. वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में 5 मैचों में 52.20 की औसत और 182.52 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 261 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: वैभव ने जूता दिखाया तो नकवी को लगी मिर्ची! भारत के खिलाफ ICC से शिकायत करेगा पाकिस्तान, ये है बड़ी वजह
