News in Brief

India Squad for New Zealand Series: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल में अपने धुआंधार शतक से चर्चा में बने हुए थे. लेकिन इसके बाद भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम के स्क्वॉड में हार्दिक का नाम नहीं देखकर बहस छिड़ गई है. लेकिन ऐलान के साथ ही हार्दिक के ड्रॉप होने की वजह बीसीसीआई ने साफ कर दी है. हार्दिक फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. जिसके चलते ये सवाल और भी गहरा हो चुका है.

हार्दिक को ड्रॉप करने की क्या है वजह

टीम के ऐलान के साथ बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या को लेकर अपडेट दिया. बीसीसीआई की तरफ से बताया गया कि हार्दिक को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने वनडे में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने की मंजूरी नहीं दी है. दूसरी तरफ ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप आने वाला है, जिसके चलते हार्दिक पर कोई रिस्क नहीं लिया गया है. हार्दिक को वर्कलोड को मैनेज करने का हवाला दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

11 जनवरी से शुरू होगी सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होगी. शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं. श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है, हालांकि उनकी उपलब्धता BCCI COE से फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी. टीम में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ-साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी भी शामिल हैं. गेंदबाजी यूनिट में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव शामिल हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ ड्रॉप

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक ठोकने वाले ऋतुराज गायकवाड़ भी ड्रॉप हो गए हैं. गायकवाड़ ने भी विजय हजारे ट्रॉफी में धांसू बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेलकर महाराष्ट्र को जीत दिलाई थी. पिछली बार श्रेयस अय्यर की इंजरी के चलते उन्हें सेलेक्ट किया गया था. अब देखना होगा कि श्रेयस अय्यर इस सीरीज में खेलते नजर आते हैं या नहीं. मोहम्मद शमी और ईशान किशन को भी सेलेक्टर्स ने ड्रॉप करने का फैसला किया है. 

ये भी पढे़ं.. 10 मैच 23 विकेट.. शमी फिर भी नहीं आए सेलेक्टर्स को रास, ड्रॉप कर करियर पर ‘तलवार’

टीम का पूरा स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल.