Cutting a finger at a wedding: यूके में एक व्यक्ति को अपने सबसे अच्छे दोस्त की शादी में हिंसक व्यवहार करने के कारण पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है. डेनियल पेसनेल, 33, को ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट में 18 दिसंबर, 2025 को गंभीर शारीरिक चोट के आरोप में दोषी ठहराया गया है. घटना मई 2023 में पेसनेल के मित्र पीटर ग्रीन की शादी के दौरान हुई थी, जहां पेसनेल उसर के रूप में काम कर रहे थे.

भारी मात्रा में पी थी शराब 
सुनवाई के दौरान पता चला कि पेसनेल ने अपने जन्मदिन की सुबह से ही भारी मात्रा में शराब पी थी और पूरे दिन शराब का सेवन जारी रखा था. स्वागत समारोह के दौरान उनका व्यवहार बिगड़ गया और उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ झगड़ा किया. उन्हें स्थल से बाहर निकाल दिया गया, लेकिन उन्होंने गुस्से में आयोजकों और दूल्हे से मिलने की मांग की, और जब उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया, तो बाहर बहस और झगड़ा और भी बढ़ गया था. 
ये भी पढ़ें: अब ढाका यूनिवर्सिटी में इतिहास से छेड़छाड़? शेख मुजीबुर हॉल का नाम रातों-रात बदला, और भड़का विवाद
उंगली की हड्डी टूट गई
घटना के दौरान दूल्हे के चाचा स्टीफन डिक्सन और उनके बेटे ने पेसनेल को रोकने की कोशिश की, इसी संघर्ष में पेसनेल ने डिक्सन के बाएं हाथ को जबरदस्ती काट लिया है. काटने की ताकत इतनी अधिक थी कि डिक्सन की बीच वाली उंगली की हड्डी टूट गई और उंगली का सिरा अलग हो गया, जिसे बाद में आंशिक रूप से काटना पड़ा था. पुलिस के बॉडी कैमरा ने घटना के बाद की अराजक स्थिति को कैद किया, जिसमें भीड़ चिल्ला रही थी और पुलिस अधिकारियों ने एम्बुलेंस बुलाने का आदेश दिया था.

किया था आत्मरक्षा का का दावा
पेसनेल ने गंभीर चोट पहुंचाने से इनकार किया, लेकिन झगड़े और पुलिस अधिकारी को धमकाने का आरोप स्वीकार किया है. जूरी ने उनके आत्मरक्षा के दावे को खारिज कर दिया है. जज इयान प्रिंगल केसी ने पेसनेल के व्यवहार को जंगली जानवर जैसा बताया और कहा कि उन्होंने अपने दांतों को एक अत्यंत खतरनाक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है. जज ने यह भी कहा कि शराब ने इस हिंसा में मेन भूमिका निभाई है.

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़ित डिक्सन ने अदालत में चोट की पीड़ा और स्थायी परिणामों के बारे में बताया, जिसमें उंगली के हिस्से का स्थायी नुकसान शामिल है. पेसनेल, जो एसेक्स के चार बच्चों के पिता हैं, ने अदालत में अपने कार्यों के लिए शर्म व्यक्त की और कहा कि उन्होंने अब शराब पीना छोड़ दिया है.