Bangladesh Elections 2026 : बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बंपर जीत मिली है. इसको लेकर पार्टी के चीफ तारिक रहमान को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई भी दी है. वहीं अब अपनी जीत के बाद पार्टी ने शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें भारत से प्रत्यार्पित करने के अपने कड़े रुख को दोहराया है. बता दें कि चुनाव से पहले तारिक रहमान ने देश से भागे नेताओं को वापस लाने की बात कही थी. 

बांग्लादेश जाएंगी शेख हसीना? 

शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर BNP के सीनियर लीडर सलाहुद्दीन अहमद ने कहा,’ विदेश मंत्री पहले ही उनके प्रत्यर्पण के लिए तर्क दे चुके हैं और हम भी इसका समर्थन करते हैं.’ उन्होंने आगे कहा,’ हम हमेशा कानून के अनुसार उनके प्रत्यर्पण के लिए दबाव डालते हैं. यह दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों का मामला है. हमने भारत सरकार से भी अनुरोध किया है कि कृपया उन्हें बांग्लादेश में मुकदमे का सामना करने के लिए वापस भेज दें.’ 

ये भी पढ़ें- क्या रिटायर होने जा रहे नॉर्थ कोरिया के किम जोंग? पत्नी या रिश्तेदार नहीं, इनको मिलेगी सत्ता!

Add Zee News as a Preferred Source

शेख हसीना को वापस भेजने की मांग 

अहमद ने ढाका में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश भारत समेत सभी पड़ोसियों के साथ सामान्य संबंध चाहता है, लेकिन केवल समान शर्तों पर. उन्होंने कहा,’ हमें भारत समेत सभी देशों के साथ आपसी सम्मान और समानता पर आधारित मैत्रीपूर्ण संबंध चाहिए.’ शेख हसीना को लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला बांग्लादेश और भारत के बीच का है. उन्होंने भारत सरकार से शेख हसीना को वापस उनके देश भेजने की मांग की ताकि हसीना के खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके. 

ये भी पढ़ें- नीला पानी, रेतीले समुद्री तट.. क्रूज कंपनियों की समंदर पर सल्तनत, खरीद रखे हैं कई खूबसूरत आइलैंड्स

चुनाव पर हसीना का रिएक्शन 

बता दें कि बांग्लादेश में साल 2024 में छात्रों द्वारा हुए भारी विरोध प्रदर्शन और आंदोलन के बाद पहली बार चुनाव हुआ. इसी आंदोलन के बाद शेख हसीना को सत्ता से हटकर बांग्लादेश से भागना पड़ा था. वहीं दिल्ली बैठीं शेख हसीना ने इस चुनाव को फर्जीवाड़ा बताया है. हसीना ने कहा,’ यह चुनाव पूरी तरह से एक नाटक और फर्जीवाड़ा है. एक अवैध प्रक्रिया के जरिए यह जनादेश तैयार किया गया है, जिसमें बांग्लादेश की आम जनता की आवाज शामिल नहीं है.’ हसीना ने इस नई सरकार को मान्यता न देने की बात कही है.