Shoaib Malik Viral Video: पाकिस्तान के पूर्व स्टार बल्लेबाज और कप्तान शोएब मलिक अक्सर अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में रहते हैं. जब से उन्होंने भारत की पूर्व स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को तलाक दिया है, तब से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते हैं. इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाइव टीवी पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस को फ्लर्ट कर रहे हैं.
पाकिस्तान में लाइव शो के दौरान शोएब मलिक और एक्ट्रेस मिजना वकास के बीच मजाकिया बातचीत फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है. चैट शो में वकास ने एक मजाकिया कमेंट किया, जिससे मलिक कुछ सेकेंड के लिए गंभीर हो गए. उनके चेहरे का रंग बदलते देख एक्ट्रेस ने तुरंत कहा कि आप इतने सीरियस क्यों हो रहे हैं? मैं तो ऐसे ही मजाक कर रही थी.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस को फ्लर्ट करने लगे शोएब मलिक
इसके बाद शोएब मलिक ने पलटवार करने की कोशिश की, लेकिन यहां भी उन्हें करारा जवाब मिला. मलिक ने कहा, ”देखिए… आप मुझसे पहली बार मिल रही हैं, आपको पता नहीं लगेगा कि कब मैं सीरियस हो जाऊंगा और कब नाराज. मलिक ने भले ही हीरो की स्टाइल में ये डायलॉग मारा, लेकिन आखिरी हंसी तो हीरोइन यानी मिजना वकास ने हंसी.
एक्ट्रेस ने जवाब दिया- मुझे पता कर के करना भी क्या है? आप भी शादीशुदा हम भी शादीशुदा… करना क्या है, पॉइंट ही नहीं है.” मिजना वकास के इस पलटवार के बाद शोएब मलिक के पास कोई जवाब नहीं था. शो में मौजूद बाकी मेहमान और दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगे.
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 17, 2026
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के रिश्तों पर अक्सर सार्वजनिक रूप से चर्चा होती रही है. मलिक की पहले आयशा सिद्दीकी से और बाद में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी हुई थी. दोनों का बाद में तलाक हो गया. 2024 में, मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की, जिससे एक बार फिर उनका निजी जीवन सुर्खियों में आ गया.
कौन हैं मिजना वकास?
मिजना वकास एक पाकिस्तानी टेलीविजन और थिएटर अभिनेत्री हैं, जो सहायक भूमिकाओं और होस्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई शो और स्टेज प्रस्तुतियों में काम किया है और टॉक शो और लाइव सेगमेंट में अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर हैं.
ये भी पढ़ें: सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब किस दिन भारत से जंग? समझें पूरा समीकरण
