
Ind vs Nz: 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है. बीसीसीआई ने गिल के हाथोंं में टीम की कमान सौंपी है. चर्चा का विषय रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिल पाई है. वहीं, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है. हालांकि, अय्यर को एक कंडीशन के तहत टीम में रखा गया है.
Team india squad for odi series
Add Zee News as a Preferred Source
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल
