News in Brief

नई दिल्ली: विराट कोहली (Virat Kohli) के अंडा खाने के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा. दरअसल कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) उन्होंने अपनी डाइट हैबिट को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वो अंडा भी खाते हैं. लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा था कि, ‘कोहली अंडा खाने वाले शाकाहारी इंसान हैं.’

विराट ने दी सफाई

विवाद बढ़ता देख टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्विटर सफाई देते हुए लिखा, ‘मैंने कभी वीगन होने का दावा नहीं किया. मैंने हमेशा कहा है कि मैं वेजिटेरियन हूं. लंबी सांस लें और शाकाहार खाएं (अगर आप चाहते हैं).’
 

ट्रोल हो गए कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli) की सफाई के बाद भी फैंस को चैन नहीं मिला. लोगों ने इस बात पर भी जमकर मजे लिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सर आप कुछ भी खाओ बस RCB को कप दिलाओ.’ दूसरे शख्स ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘कुछ भी खाओ बस एक सेंचुरी मार दो, बहुत टाइम हो गया.’