News in Brief

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने त्रिवेणी अर्थमूवर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स में 7.14 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण और तीन संस्थाओं के लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 12 MAY 2026 7:45PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने त्रिवेणी अर्थमूवर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड में 7.14 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण और तीन संस्थाओं के लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड में विलय को अपनी मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत निम्नलिखित की परिकल्पना की गई है:

ब्लॉक डील: त्रिवेणी अर्थमूवर्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईएमपीएल) द्वारा 09 फरवरी 2026 को बीएसई लिमिटेड पर लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड (एलईडब्ल्यूएल) की 7.14 प्रतिशत शेयरधारिता (हिस्सेदारी) का अधिग्रहण।

विलय: लॉयड्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एलआईसीएल), मेटलफैब हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड (एमएचपीएल) और टेक्नो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टीआईपीएल) का एलईडब्ल्यूएल में समायोजन द्वारा विलय। इस विलय के अनुसरण में एलईडब्ल्यूएल अस्तित्व में रहने वाली संस्था के रूप में बनी रहेगी।

टीईएमपीएल कॉन्ट्रैक्ट माइनिंग सेवाएँ प्रदान करती है, जिनमें खनिजों की खोज, ड्रिलिंग, माइनिंग, खुदाई, ढुलाई, साइजिंग, प्रोसेसिंग और परिवहन शामिल हैं। यह कोयला व्यापार, सॉलिड ब्लॉक्स के निर्माण और निवेश गतिविधियों के कार्य में भी संलग्न है।

एलईडब्ल्यूएल निम्नलिखित गतिविधियों में संलग्न है: (i) हाइड्रोकार्बन, नौसेना, रक्षा, इस्पात, बिजली और समुद्री जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए भारी उपकरणों और मशीनरी, जैसे प्रेशर वेसल्स, कॉलम्स, हीट एक्सचेंजर्स, बॉयलरों आदि का डिजाइन और निर्माण तथा (ii) कन्स्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टिंग।

एलआईसीएल निर्माण गतिविधियों में संलग्न है, जिसमें सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर का डिजाइन, इंजीनियरिंग और निर्माण, औद्योगिक सिविल कार्य आदि तथा स्टील स्ट्रक्चर, तकनीकी संरचनाओं और उपकरणों, इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स  आदि का निर्माण और इंस्टॉलेशन शामिल है।

एमएचपीएल उपकरणों की लाइटवेट इंजीनियरिंग के व्यवसाय में संलग्न है, जिसका मुख्य ध्यान स्टील और तकनीकी स्ट्रक्चर के डिजाइन और निर्माण पर है। इसके उत्पादों में प्रोसेस इक्विपमेंट के लिए स्टील स्ट्रक्चर, हैंगर रॉड्स, बकस्टेज, स्टील गर्डर्स आदि शामिल हैं।

टीआईपीएल लिफ्ट, एस्केलेटर, मोटर और पंप के निर्माण के कार्य में संलग्न है।

आयोग का विस्तृत आदेश शीघ्र ही जारी किया जाएगा।

***********
 

पीके/केसी/डीवी

(रिलीज़ आईडी: 2260448) आगंतुक पटल : 10

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu