News in Brief

Actress Khushi Mukherjee On Suryakumar Yadav: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने साल 2025 के अंत में अपने बयान से ऐसी खलबली मचाई कि क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक हिल गया. हाल ही में उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बहुत सारे क्रिकेटर्स उनके पीछे पड़े थे. यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि स्टार भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उन्हें खूब मैसेज करते थे. उनके इस कमेंट से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई. हालांकि, ज्यादातर लोगों ने सूर्या का साथ देते हुए खुशी मुखर्जी को ही ट्रोल किया. अब इस मामले में एक्ट्रेस ने सफाई दी है.

बवाल मचाने के बाद बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के बारे में अपनी हालिया टिप्पणियों पर सफाई दी है. जब उनसे पूछा गया कि आपके और सूर्या के बीच क्या रिश्ता था तो उन्होंने इसे दोस्ती का नाम दे दिया.

‘दोस्त के नाते बात करते थे सूर्या’

Add Zee News as a Preferred Source

एनडीटीवी को दिए एक टेलीफोन इंटरव्यू में खुशी मुखर्जी ने स्पष्ट किया कि सूर्यकुमार यादव के साथ उनका कोई ”रोमांटिक रिश्ता” नहीं था. उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया और बिना संदर्भ के बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया. एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था.

खुशी मुखर्जी ने बताया कि पहले वो क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से दोस्त की तरह बात करती थीं, लेकिन अब उनका कोई संपर्क नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि इस विवाद के सामने आने के बाद भी उन्होंने सूर्या से बात नहीं की है. इसके अलावा, उन्होंने आगामी विश्व कप के लिए टीम इंडिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव को शुभकामनाएं दीं. खुशी ने बताया कि हार के बाद सूर्यकुमार ने उनसे दोस्त की तरह बात की थी.

किस बात पर मचा बवाल?

हाल ही में एक कार्यक्रम में खुशी के एक सवाल के चौंकाने वाले जवाब से सारा ड्रामा शुरू हो गया. उन्होंने कहा था, “मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती. कई क्रिकेटर मेरे पीछे पड़े हैं. सूर्यकुमार मुझे बहुत मैसेज करते थे. अब हमारी ज्यादा बात नहीं होती. मैं तो अपना नाम उनसे जोड़ना भी नहीं चाहती. मुझे अपने लिंक-अप की खबरें पसंद नहीं हैं.”

कौन हैं खुशी मुखर्जी?

बता दें कि खुशी मुखर्जी तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करने के अलावा एमटीवी स्प्लिट्सविला, कहत हनुमान जय श्री राम, बालवीर रिटर्न्स और एमटीवी लव स्कूल जैसे टेलीविजन शो में भी नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: 16 छक्के, 14 चौके और 217 रन… सरफराज और छोटे भाई ने मचाई तबाही, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तहस-नहस