Spirit Airlines: लंबी दूरी तय करने के लिए या फिर कहीं पर जल्दी पहुंचने के लिए लोग फ्लाइट का सहारा लेते हैं. फ्लाइट से सफर करने वालों को लिए एक बुरी खबर है. स्पिरिट एयरलाइंस ने अपनी सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल कर दी है. जिसकी वजह से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. इन्हें तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. ये आलम पिछले एक हफ्तों के बीच देखा गया है. 

250 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल
एयरएडवाइजर और स्पिरिट एयरलाइंस की वेबसाइट के मुताबिक पिछले सात दिनों में अटलांटिक सिटी और नेवार्क, न्यू जर्सी जाने वाली पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. एक साल से भी कम समय में दूसरी बार एयरलाइन ने माना है कि स्टाफ की कमी की वजह से उसे फ्लाइट्स कैंसिल और देरी का सामना करना पड़ रहा है. इस एयरलाइंस ने 13 फरवरी से 250 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं.

ये एयरपोर्ट रहा सबसे ज्यादा प्रभावित
फोर्ट लॉडरडेल-हॉलीवुड इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्पिरिट एयरलाइंस मुख्य एयरलाइन है. यह सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले एयरपोर्ट्स में से एक रहा, पाम बीच इंटरनेशनल में स्पिरिट मुख्य एयरलाइन नहीं है, लेकिन उसे भी स्पिरिट फ्लाइट्स से जुड़ी कैंसिलेशन और काफी देरी का सामना करना पड़ रहा है, ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

एक्टिव सर्विस में नहीं थे एयरक्राफ्ट
स्पिरिट एयरलाइंस ने हाल ही में 20 एयरक्राफ्ट बेचे हैं जिनमें से ज्यादातर एक्टिव सर्विस में नहीं थे. इसे लेकर कंपनी के CEO डेव डेविस ने कहा है कि फ्लीट में कमी कंपनी की लंबे समय की सफलता पक्का करने के लिए की गई है. कंसल्टिंग फर्म ट्रैवल अगेन एडवाइजरी के मैनेजिंग पार्टनर माइक मैककॉर्मिक ने कहा कि एयरलाइन के इतने सारे कैंसलेशन का मतलब यह नहीं है कि स्पिरिट बच नहीं सकती. उन्होंने कहा, एयरलाइंस लंबे समय तक कैश फ्लो में गिरावट की वजह से फेल होती हैं, न कि एक मुश्किल ऑपरेशनल हफ्ते की वजह से, बड़ा सवाल यह है कि क्या यह शॉर्ट-टर्म ऑपरेशनल ब्रेकडाउन है या किसी बड़े पैटर्न का हिस्सा है.