
High Speed Train Collision: स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत में आदामुज इलाके के पास रविवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया. प्राइवेट रेल कंपनी इरीयो (Iryo) की हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई और पास की दूसरी पटरी पर चली गई. जहां उसकी टक्कर सरकारी रेल कंपनी रेनफे (Renfe) की एवीई ट्रेन से हो गई. इरीयो की यह ट्रेन करीब 300 यात्रियों को लेकर मलागा से मैड्रिड के पुर्ता दे अटोचा स्टेशन जा रही थी. वहीं दूसरी ट्रेन मैड्रिड से हुएल्वा की ओर जा रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे बुरी तरह टूट गए और कुछ पलट भी गए.
Add Zee News as a Preferred Source
