पंचायती राज मंत्रालय
स्वामित्व झांकी ने गणतंत्र दिवस परेड में जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण को उजागर किया; नागरिक MyGov पोल के माध्यम से अपनी पसंदीदा झांकी चुन सकते हैं
प्रविष्टि तिथि: 26 JAN 2026 6:50PM by PIB Delhi
नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में आज पंचायती राज संस्थानों और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लगभग 450 निर्वाचित प्रतिनिधियों ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। यह भारत सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने और लोगों की भागीदारी पर दिए जा रहे बल को दर्शाता है। कर्तव्य पथ पर 30 झांकियों में, पंचायती राज मंत्रालय की “स्वामित्व” (SVAMITVA) योजना: आत्मनिर्भर पंचायत से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत” विषय पर आधारित झांकी भी शामिल थी। झांकी में इस बात पर बल दिया गया कि कैसे ग्रामीण आवासीय संपत्तियों का कानूनी स्वामित्व नागरिकों को सशक्त बनाता है और पंचायतों को मजबूत करता है। अब तक, स्वामित्व योजना ने 1 लाख 84 हज़ार से अधिक गांवों में लगभग तीन करोड़ प्रॉपर्टी कार्ड जारी करने में सहायता की है। इससे भूमि विवाद कम हुए हैं और नियोजित ग्रामीण विकास को समर्थन मिला है।

कर्तव्य पथ पर #स्वामित्व | #SVAMITVAonKartavyaPath
गणतंत्र दिवस परेड–2026 के दौरान पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत “स्वामित्व योजना: आत्मनिर्भर पंचायत से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत” विषयक झांकी ने जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण का प्रभावी और प्रेरणादायी संदेश दिया। नई दिल्ली स्थित… pic.twitter.com/7JF7s8vqPc
— Ministry of Panchayati Raj, Government of India (@mopr_goi) January 26, 2026
नागरिकों को सूचित नागरिक भागीदारी के तहत गणतंत्र दिवस की झांकियों के लिए MyGov पब्लिक पोल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। पंचायती राज मंत्रालय की “स्वामित्व” पर आधारित झांकी को सपोर्ट करने के लिए, 26 जनवरी 2026 को रात 11:45 बजे (भारतीय मानक समय) तक MyGov पर वोट किया जा सकता है, या पंजीकृत मोबाइल नंबर से “MYGOVPOLL 365936,6” भेजकर एसएमएस के ज़रिए भी वोट किया जा सकता है।
यहां वोट करें:
https://www.mygov.in/group-poll/vote-your-favourite-tableau-and-marching-contingent-republic-day-parade-2026/

*******
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2218868) आगंतुक पटल : 10
