News in Brief

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए महामुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया ने अपना जलवा बरकरार रखा. टीम इंडिया ने 8वीं बार पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में हराने का कारनामा किया है. भारत की जीत के हीरो रहे ईशान किशन ने 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग पारी खेली. उनकी इस धमाकेदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में पाकिस्तान 114 रन ही बना सकी और यह मैच बुरी तरह से हार गई. भारत-पाक मैच से पहले पाक की तरफ से एक नाम खूब चर्चा में था और वो नाम है साहिबजादा फरहान का. फरहान और बुमराह के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन हार्दिक पांड्या ने उसकी नौबत ही नहीं आने दी और उन्हें खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया और फरहान बुरी तरह से फ्लॉप रहे.

फरहान का उड़ा जमकर मजाक
साहिबजादा फरहान अपने सबसे बड़े विरोधी भारत के खिलाफ आज बुरी तरह से फ्लॉप रहे. उनके खाता भी ना खोल पाने पर फैंस उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और उनका जमकर मजाक बना रहा हैं. इस पर एक यूजर ने उनका मजाक बनाते हुए लिखा, ‘ अगर साहिबजादा फरहान चाहें तो डॉक्यूमेंट्री बना सकते हैं, लेकिन अगर वह फिल्म कभी बनती है, तो हार्दिक पांड्या ही कहानी के मुख्य नायक बनकर उभरेंगे. एक यूजर ने तो यहां तक लिख डाला,’अगर आप हार्दिक पांड्या की जेब देखेंगे तो आपको उसमें साहिबजादा फरहान मिलेंगे.’

फरहान का फ्लॉप शो
साहिबजादा फरहान की इस मैच से पहले काफी हाइप थी. कयास लगाए जा रहे थे कि आज भारतीय टीम के खिलाफ वह शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. लेकिन, भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने उन्हें खाता भी खोलने मौका नहीं दिया और बिना 1 भी रन बनाए पवेलियन लौट गए. फरहान ने इस टूर्नामेंट 200 के करीब रन बनाए थे और वह भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सिक्स लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी थे.लेकिन, आज पूरी तरह से फ्लॉप रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत की 8वीं जीत
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया ने बाजी मारी. भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार पाक को धोने का काम किया है. बता दें कि आजतक टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और पाक के बीच खेले गए मुकाबले 9 में से 8 बार भारत ने बाजी मारी है. वहीं, एक बार पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है. भारत ने आज भी अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए एक बार फिर कोलंबो में झंडा गाड़ा.

ये भी पढे़ंकोलंबो में मार-मार…किशन के तूफान में उड़ा पाकिस्तान,तोड़ दिया युवराज सिंह का प्रचंड रिकॉर्ड