Harun Izhar Controversial Statement: भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में इन दिनों एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है. इसी बीच भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानों और कट्टरपंथी गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहने वाले बांग्लादेशी देवबंदी मौलवी हारून इजहार ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है जिसने हलचल मचा दी है. हारून इजहार का कहना है कि बांग्लादेश में मौजूद भारतीय हाई कमीशन की सुरक्षा की जिम्मेदारी वह और उसके समर्थक संभाल रहे हैं और देश में कहीं भी मॉब कल्चर जैसी कोई भी स्थिति नहीं है. वहीं हकीकत यह है कि देशभर में हिंसा फैल गई है और खतरा बढ़ गया है.
इजहार ने यह भी दावा किया है कि बांग्लादेश के हिंदुओं और मंदिरों की हिफाजत का जिम्मा भी वही लोग निभा रहे हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि असल हकीकत इससे बिलकुल अलग है. हाल ही में यही कट्टरपंथी गुट भारतीय हाई कमीशन और सहायक हाई कमीशनों पर बार-बार हमले की कोशिश करते रहे हैं.
हाल ही में चट्टोग्राम में स्थित भारतीय सहायक हाई कमीशन पर पथराव की घटना सामने आई थी. जिसमें पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया था. इन्हीं आरोपियों की रिहाई की मांग को लेकर हारून इजहार भी थाने पहुंचा था, इस दौरान यह विवादित बयान इजहार ने दिया. इजहार ने कहा कि क्या दूतावास की कोई खिड़की या शीशा टूटा है. इतना ही नहीं हैरानी की बात यह है कि उसने भारत को आक्रामक और आतंकवादी देश बताते हुए यह भी कहा कि बांग्लादेश में मौजूद भारतीय दूतावास एक निर्दोष संस्था है और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी वह खुद निभाएगा. इजहार के अनुसार भारतीय हाई कमीशन के खिलाफ किसी तरह की भीड़ नहीं बनेगी और पुलिस-प्रशासन से पहले बांग्लादेशी लोग खुद ऐसी किसी घटना को होने नहीं देंगे.
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार इजहार ने कहा कि अगर भारत बार्डर पर हमला करेगा तो इसका जवाब हम देंगे. लेकिन हाई कमीशन का इसमें कोई दोष नहीं है. अगर कोई अलग-थलग व्यक्ति कुछ करता है तो उसकी जिम्मेदारी हम नहीं लेंगे.
भारत विरोधी है इजहार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हारुन का भारत विरोधी धमिकियों को पुराना नाता है. इजराह पहले भी धमकी देते हुए कह चुका है कि हमने ढाका को हिला दिया है. अगली बारी दिल्ली की है…इंशाअल्लाह.
बीते कुछ महीनों में इजहार ने कई बार भारत विरोधी बयान दे चुका है. बता दें कि कई सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया रिपोर्टों में हारून इजहार के अल-कायदा और लश्कर-ए-तैयबा से संबंध होने का भी दावा करते हैं. हारुन इजहार को साल 2011 में लश्कर से जुड़े होने के आरोप में जेल भी जाना पड़ा था. फिर बाद में वह हिफाजत-ए-इस्लाम के साथ जुड़ गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी भी वह हिफाजत-ए-इस्लाम की तरफ से बांग्लादेश में कई भारत-विरोधी कार्यक्रम चला रहा है.
ये भी पढे़ंः 15 साल बाद ढाका में ISI की एंट्री! पाक हाई कमीशन के भीतर बना सीक्रेट सेल, भारत अलर्ट
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा
इस बार बांग्लादेश में हिंसा की शुरुआत 18 दिसंबर को होती है जब छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत हो जाती है. इस हिंसा का बड़ा असर चट्टोग्राम में भी देखने को मिला जहां भारतीय सहायक हाई कमीशन पर भी हमला करने की कोशिश हुई. हिंसा में शामिल लोगों ने पानी की बोतले और पत्थर फेंके. भीड़ ने भारतीय सहायक हाई कमिश्नर के आवास की ओर मार्च किया और बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की भी कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ कर किसी तरह हालात पर काबू पाई.
ये भी पढे़ंः असम आंदोलन के शहीदों को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान, पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि
