भारत और न्यूजीलैंड के बीच 14 फरवरी को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला जबरदस्त अंदाज में अपने नाम किया. दूसरे मुकाबले से पहले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. गौरतलब है कि सुंदर की जगह टीम में एक चौंकाने वाले खिलाड़ी की एंट्री हुई है. इस खिलाड़ी का नाम कहां से आया कैसे आया, इसका किसी को अंदाजा तक नहीं है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले आयुष बदोनी के बारे में. दरअसल, सुंदर को फील्डिंग के दौरान चोट आई और टीम में आयुष बदोनी की सरप्राइज एंट्री हुई है. उनके कोच ने इस पूरे मामले पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.
‘उसने लगातार मेहनत की’
दिल्ली के हेड कोच ने कहा,’ वह सच में काफी खुश है और मैं उनके लिए काफी खुश हूं. वह सच में इसका हकदार था. उसने पिछले काफी समय से लगातार मेहनत की थी. कई लोग उसे बैटर के रूप में जानते हैं, लोगों का लगता है कि वह केवल लंबी-लंबी पारियां भी खेल सकता है. लेकिन वह एक बेहतरीन ऑफ स्पिनर है और उसने दिन रात एक कर के मेहनत करते हुए कड़ी मेहनत के बाद ऐसा बन पया है.’
‘ऑफ स्पिनर है…’
कोच ने आगे कहा,’मैनें उससे पिछले साल ही कहा था कि वह अच्छा बैट्समैन और बेहद खूब बल्लेबाजी करता है, लेकिन उसे घर जाने से पहले रोजाना तकरीबन 6 से 7 ओवर फेंकने चाहिए. उसने आव ना देखा ना ताव और रोजाना बिनी किसी झिझक के घंटो भर गेंदबाजी करता रहता था. उसने अपनी ऑफ स्पिन पर काफी ज्यादा काम किया है. मैंने उससे कहा कि टीम इंडिया में फिट होना चाहता है तो उसे बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने गेंदबाजी पर भी काम करना होगा.’
बदोनी का इंटरनेशनल डेब्यू
आयुष बदोनी ने लिस्ट ए मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि,उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए 1 भी मैच नहीं खेला है. यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला मुकाबला होगा. साथ ही अभी तक आईपीएल के दौरान सभी ने केवल बदोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखा है, लेकिन उनके कोच का दावा है कि वह एक बेहतर ऑफ स्पिनर भी हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मौका मिलने पर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.
ये भी पढें: धवन और ब्रेविस का रिकॉर्ड होगा ध्वस्त! बिहार का लाल मचाएगा अंडर 19 वर्ल्ड कप में तबाही
