News in Brief

IND vs PAK T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला उस तारीख को है जब पूरा भारत शोक में था. 14 फरवरी फरवरी 2019 को एक आतंकी हमला हुआ और कई सैनिक शहीद हो गए थे. ये हफ्ता भारत के लिए ब्लैक डे साबित हुआ था. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पहले ईशान किशन के कोच ने इस घटना को याद किया है. उत्तम मजूमदार ने कहा कि इंडिया बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच सिर्फ इंडियन टीम के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए जरूरी है.

क्या बोले मजूमदार?

ANI से बात करते हुए, उत्तम मजूमदार ने कहा, ‘यह बहुत ही रोमांचक है, क्योंकि यह सिर्फ़ हमारे लिए, भारतीय टीम के लिए नहीं है. पूरे 1.5 अरब भारतीय, वे सैनिक जिन्होंने 14 फरवरी को पुलवामा त्रासदी के लिए काला दिन मनाया, हम अपना सब कुछ उन्हें समर्पित करेंगे क्योंकि कोई भी उस घटना को कभी नहीं भूलेगा. यह महज एक मैच से कहीं अधिक है.’

Add Zee News as a Preferred Source

टीम इंडिया को दिया मैसेज

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे पास पूरी भारतीय टीम के लिए एक मैसेज है, सिर्फ ईशान के लिए नहीं. पूरी टीम और सूर्यकुमार के लिए. मैं कहना चाहता हूं कि हम आज का मैच बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे, क्योंकि यह मैच हमारे लिए बहुत गर्व की बात है आज का मैच बाकी सभी मैचों से अलग है.’ इसके अलावा उन्होंने ईशान किशन पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

ये भी पढे़ं.. इस खूंखार बल्लेबाज ने 1 ओवर में ठोके 70 रन, पिटाई से त्राहि-त्राहि करता रहा गेंदबाज

ईशान को लेकर कही ये बात

उन्होंने ईशान को लेकर कहा, ‘देखिए, ईशान ने पहले ही साबित कर दिया है कि वह किस तरह का खिलाड़ी है. मुझे उम्मीद है कि ईशान और अभिषेक आज ओपनिंग जोड़ी होंगे. मुझे कल रात ईशान का वीडियो कॉल आया था, और हमने कम से कम 40 मिनट तक बात की. मैंने उससे कहा कि उसे शतक बनाना चाहिए, सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि पूरे देश और उसके सैनिकों के लिए. मेरा मानना ​​है कि आज ईशान का मैच न सिर्फ़ उनके पर्सनल करियर के लिए, बल्कि पूरी टीम इंडिया के लिए एक बड़ा माइलस्टोन होगा.’