वैभव सूर्यवंशी आए दिन अपनी ताबड़तोड़ पारियों के लिए छाए हुए रहते हैं. हाल ही में सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए जमकर चौके और छक्के उड़ाए थे. एक बार फिर उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 19 गेंदों में पचासा ठोक दिया है. वैभव यही नहीं रुके देखते ही देखते उन्होंने 24 गेंदों में 68 रन बना दिया. वैभव ने इस कदर रन लूटे उन्होंने आव ना देखा ना ताव एक के बाद एक सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए.
वैभव की आतिशी पारी
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रनों का लक्ष्य सामने रखा था. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही शानदार रही. जिसमें सबसे मेन रोल वैभव सूर्यवंशी का रहा. सूर्यवंशी ने महज 19 गेंदों में पचासा ठोक दिया. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन अपनी पारी के दौरान वैभव ने 50 रनों तक पहुंचने के लिए 1 भी चौके नहीं लगाए. देखते ही देखते वह महज 24 गेंदों में 68 रन पर पहुंच गए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 छक्के ठोके. वह शतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि तभी अपना विकेट दे बैठे.
दक्षिण अफ्रीका ने दिया 246 का लक्ष्य
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा अंडर 19 वनडे मैच खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 10 विकेट खोकर 245 रन बनाए. उनके तरफ से जेसन रोवेल्स ने शतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर 250 के करीब ले गए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने महज 11 ओवर में ही 103 रन बना दिए हैं. फिलहाल मैच बारिश के कारण रुका हुआ है. टीम इंडिया ने 10 ओवरों में 100 रन आंकड़ा पार कर लिया. इसमें मुख्य योगदान वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का रहा है.
वैभव की कप्तानी पारी
टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में वैभव ने टीम इंडिया की बागडोर बखूबी संभालते हुए ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए जीत की बुनियाद रख दी है. वैभव ने अपने शानदार प्रदर्शन की दम पर दर्शा दिया कि वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं.

ये भी पढ़ें: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने हेड कोच को किया बर्खास्त, अजीबोगरीब बयान से मचाई सनसनी