
World’s oldest person: दुनिया में एक से बढ़ कर एक लोग रहते हैं. ऐसे ही लोगों में शामिल सऊदी अरब के शेख नासर बिन रद्दान अल राशिद अल वदाई का निधन हो गया है. वह अपनी उम्र को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं. नासर बिन रद्दान अल राशिद अल वदाई दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति थे. उन्होंने राजधानी रियाद में 142 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. चूंकि, इतनी लंबी उम्र तक सक्रिय जीवन जीना अपने आप में असाधारण है. दुनिया के तमाम उम्र उनकी उम्र को लेकर हैरान थे. दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति की मौत की खबर ने दुनिया के मीडिया में एक व्यापक चर्चा के विषय के तौर पर देखी जा रही है.
110 साल की उम्र में किया था विवाह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख नासर ने 110 साल की आयु मे निकाह भी किया था. इसके बाद वह पिता भी बने थे. इस पूरी घटना ने वैज्ञानिक समुदाय को चौंका दिया था. बताया जाता है कि उन्होंने अपने जीवन में 40 बार हज किया था. अपने अनुशासित जीवनशैली के कारण भी वह काफी चर्चा के केंद्र में रहते थे. अपने पूरे जीवनकाल के दौरान उन्होंने सादा भोजन को प्राथमिकता दी.
परिवार ने क्या कहा?
वहीं, शेख नासर के परिवार का कहना है कि उनकी आध्यात्मिक आस्था ने दीर्घायु होने में अपनी भूमिका निभाई है. बताया जाता है नासर का परिवार काफी बड़ा है, जिसमें बच्चों से लेकर परपोते- परपोतियां कर कुल 134 लोग शामिल रहे. कहा जाता है कि नासर ने अपनी जिंदगी में सऊदी अरब को बनते हुए देखा है. उन्होंने सऊदी अरब जैसे देश को गरीब से अमीर देश में तब्दील होते देखा था. उन्होंने सऊदी अरब के संस्थापक राजा, किंग अब्दुलअजीज बिन अब्दुल रहमान अल सऊद (इब्न सऊद) के जमाने से शुरू होकर वर्तमान के शासक किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद तक के शासनकाल को देखा है. अपनी एक सदी के जीवन में उन्होंने सऊदी को रेगिस्तान से मिडिल ईस्ट का किंग बनते देखा था.
यह भी पढ़ें: ‘क्या पुरुष भी हो सकते हैं प्रेग्नेंट?’ अमेरिकी सीनेट में डॉक्टर से पूछा गया सवाल, जवाब से दुनिया रह गई दंग
परिवार को मिलता है काफी सम्मान
उल्लेखनीय है कि सऊदी समाज में शेख नासर के परिवार का एक सम्मानित स्थान है. उनको बड़े और युवाओं दोनों को को मार्गदर्शन देने वाले, पीढ़ियों के बीच एक पुल के रूप में देखा जाता रहा है. राजधानी रियाज में उनके अंतिम संस्कार में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. इसमें राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: ये कैसी दोस्ती! अमेरिका ने सस्पेंड किया पाकिस्तान के लिए वीजा, भारी बेइज्जती के बाद PAK ने दिया ये जवाब
