News in Brief

Unbreakable Cricket Record: 120 गेंद के टी20 फॉर्मेट में फैंस रोमांच का खूब लुत्फ उठाते नजर आते हैं. आईपीएल हो या फिर कोई टी20 लीग कई बार अजूबे रिकॉर्ड्स बनते दिखते हैं. लेकिन हम आपको ऐसे महारिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका 100 साल में भी टूटना मुश्किल नजर आएगा. 120 गेंद के इस फॉर्मेट में 5 बल्लेबाजों ने ऐसा आतंक मचाया कि 349 रन ठोक डाले. इस महामुकाबले में चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश देखने को मिली की पूरी पारी में गेंदबाज आसमान ताकते ही रह गए. 

सालभर पहले बना था ये महारिकॉर्ड

इस रिकॉर्ड को बने फिलहाल एक साल ही हुआ है, लेकिन अब 100 साल यह अटूट नजर आता है. ये रिकॉर्ड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में 5 दिसंबर को बना. बड़ौदा और सिक्किम के बीच ये मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. टीम के ओपनर्स शाश्वत रावत ने 16 गेंद में 43 और अभिमन्यु राजपूत ने 17 गेंद में 53 रन की धांसू पारी खेली. इसके बाद बैटिंग करने उतरे भानू पुनिया ने मैदान पर चौकों-छक्कों का आतंक मचा डाला. 

Add Zee News as a Preferred Source

भानू पुनिया ने मचाया हाहाकार

बड़ौदा की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और भानू पुनिया ने बल्ले से हाहाकार मचा डाला. भानू ने महज 51 गेंद में 15 छक्कों और 5 चौकों की बदौलत 134 रन की धांसू पारी खेली. उनके साथ शिवालिक शर्मा ने भी बल्ले से हल्ला बोला और 17 गेंद में 6 छक्कों और 3 चौकों के दम पर 55 रन की पारी खेली. इसके अलावा विश्नू सोलंकी ने भी महज 16 गेंद में 2 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 50 रन ठोक डाले. दोनों ने 300+ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. 

ये भी पढ़ें.. BCCI ने महिला क्रिकेटर्स के लिए खोला खजाना, सैलरी में 150% का इजाफा, जानें अब कितनी रकम मिलेगी

टी20 में हाईएस्ट स्कोर

टी20 क्रिकेट में 349 रन का विशालकाय स्कोर बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड में तब्दील हो गया. इस फॉर्मेट का ये स्कोर हाईएस्ट इनिंग स्कोर बना. अभी तक इस रिकॉर्ड के आस-पास कोई भी टीम नजर नहीं आई है. इस टीम ने जिम्बाब्वे और गाम्बिया के बीच टी20 मुकाबले का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था. इस मैच में 344 रन का स्कोर बना था. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये रिकॉर्ड कोई टीम तोड़ने में कामयाब हो पाती है या नहीं.