Iran Protest: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ लोगों का विरोध जारी है. सड़कों पर खामेनेई के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल है. माना जा रहा है कि महिलाएं अपने ऊपर लगी तमाम बंदिशों के विरुद्ध सड़कों पर हैं. इस बीच ईरान की महारानी फराह पहलवी की चर्चा खूब हो रही है. इन दिनों फराह पहलवी का ताज भी काफी चर्चा में है. 

दरअसल, आज से करीब 6 दशक पहले फराह पहलवी ईरानी इतिहास में ताज पहनने वाली पहली पत्नी बनीं. इस बात को भी जानना चाहिए कि वह मुस्लिम दुनिया में कहीं भी ताज पहनने वाली पहली महिला भी थीं. यह बिल्कुल सही था कि उनका ताज भी अपनी तरह का अनोखा था. ईरान के आखिरी शाह, शाह मोहम्मद ने साल 1966 में अपनी तीसरी पत्नी फराह पहलवी के लिए एक खास ताज बनवाया था. जिस समय यह ताज बनवाया गया था, महारानी केवल 29 साल की थीं. 

ईरानी परंपरा का रखा गया पूरा ध्यान

Add Zee News as a Preferred Source

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस ताज को केवल ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी सेंट्रल बैंक के शाही वॉल्ट में रखे राष्ट्रीय ट्रेजर के रत्नों से ही सजाया जा सकता था. ऐसा इसलिए क्योंकि किमती पत्थरों को देश से बाहर ले जाने की इजाजत किसी को नहीं थी. यही कारण था कि इस ताज को बनाने के लिए फ्रेंच व्यापारियों को बुलाया गया था. इस काम को पूरा करने के लिए फ्रेंच मेसन के एक खास आदमी पियरे अर्पेल्स को ताज बनाने के लिए ईरान भेजा गया था. हालांकि, ये जानकारी पूरी तरीके से सीक्रेट रखी गई थी. इस दौरान शाही पत्नी का ताज बनाने के लिए ड्राइंग 50 सबमिशन में से चुनी गई थी. 

पियरे अर्पेल्स ने लगाए थे 24 चक्कर 

ताज को बनाने से पहले फ्रेंच से आए पियरे अर्पेल्स ने छह महीने में तेहरान के 24 चक्कर लगाए, इसका उद्देश्य महारानी के ताज के लिए सेंट्रल बैंक के अंदर कटोरों में रखे रत्नों को ध्यान से चुनना था. बताया जाता है कि इस कीमती कस्टमाइज्ड पारूर में 36 एमरल्ड, 36 स्पिनेल और रूबी, 105 मोती और 1,469 हीरे थे. इसमें 92 कैरेट से 150 कैरेट के बीच एक एमरल्ड को भी रानी के ताज में खास जगह मिली थी. इसके बाद पियरे ने तेहरान के सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान के बेसमेंट में मौजूद ट्रेजर चैंबर में एक टेम्पररी वर्कशॉप शुरू किया. इस ताज के साथ हरे रंग के मखमल से सजे मुकुट के साथ दो पन्ना जड़े झुमके और एक हार भी था, जिसका वबन करीब 2 किलोग्राम था. 

फराह पहलवी के मुकुट में यूरपीय झलक 

माना जाता है कि महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक से प्रभावित फराह पहलवी द्वारा धारण किए गए मुकुट की बनावट पारंपरिक पहलवी मुकुटों की तुलना में अधिक यूरोपीय थी, इसके इतर शाह के मुकुट में ईरान के सासानियन अतीत की झलक मिलती थी. इस ताज को कुछ इस हिसाब से डिजाइन किया गया था, जिसमें एक पट्टी जैसी थी जिसके शीर्ष पर घुमावदार लपटें और लूप बने हुए थे जो आभूषणों को आकार में बड़े से छोटे क्रम में अलग करते थे. इस हिसाब से सबसे बड़ा रत्न पहनने वाले के माथे के केंद्र के ऊपर होता था, जबकि सबसे छोटा रत्न उसके सिर के पीछे होता था.

हार भी था बेहद खास 

महारानी के लिए बनाया गया हार भी अपने आप में काफी खास था. इस हार की अपनी एक अलग कहानी है. इसमें एक नक्काशीदार षट्भुजाकार पन्ना को पेंडेंट के रूप में जड़ा गया है, साथ ही चार पन्ना-कट पन्ने, चार नाशपाती के आकार के मोती, 11 कुशन-कट पीले हीरे और प्राचीन शैली में तराशे गए हीरे भी हैं. 26 अक्टूबर 1957 को शाह मोहम्मद रजा पहलवी ने पहले स्वयं को ईरान का सम्राट घोषित किया, जिसके बाद फराह पहलवी ने तेहरान में स्थित गोलेस्तान पैलेस में सम्राट के रूप में ताज पहनाया. यही आधिकारिक शाही काजर परिसर है, जहां पर परंपरागत रूप से काजर और पहलवी राजाओं का राज्याभिषेक होता था. 

यह भी पढ़ें: कोर्ट के निर्देश की अनदेखी पड़ी भारी! निर्वासित भारतीय को वापस बुलाने पर अमेरिकी अदालत का बड़ा फैसला

जब शाही घोड़े पर निकला था शाही जोड़ा 

उल्लेखनीय है कि इस राज्याभिषेक के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाही जोड़ा अपने शाही निवास मार्बल पैलेस से गोलेस्तान पैलेस तक नीले रंग की घोड़े से खींची जाने वाली राज्याभिषेक गाड़ी में सवार हुआ. इस वाहन को भी जोसेफ क्लीमैन नामक वियना के एक कोच निर्माता ने तैयार किया था. कहा जाता है कि उस समय इस गाड़ी की कीमत 78,000 अमेरिकी डॉलर थी. भारतीय रुययों में ये 7 लाख रुपये के बराबर है. बताया जाता है कि अपने राज्याभिषेक के परिधान के लिए फराह पहलवी ने फ्रेंच कॉउचर को चुना. छह दासियां ​​उनके पीछे-पीछे चल रही थीं, जो उनके राज्याभिषेक के वस्त्र का पिछला हिस्सा पकड़े हुए थीं.

केवल मुकुट ही नहीं ये आभूषण भी बनाए गए थे 

मुकुट और उसके साथ के अन्य आभूषणों के साथ वैन क्लीफ एंड अर्पेल्स ने राज्याभिषेक के लिए अन्य आभूषण भी बनाए, जिनमें शाह की बेटी और बहनों के लिए आभूषणों के सेट भी शामिल थे. इस ऐतिहासिक राज्यभिषेक के दौरान केवल एक ही बार ताज को जनता के सामने प्रदर्शित किया गया था. आज भी यह खजाना कक्ष में बंद है और सुरक्षाकर्मियों द्वारा इस रक्षा की जाती है. यह सबसे दुर्लभ शाही कलाकृतियों में से एक, फराह पहलवी का ताज अपने आप में एक रहस्य है.

यह भी पढ़ें: Explainer: शक्सगाम घाटी में 62 साल पहले पाकिस्तान ने की गद्दारी, फिर चीन ने बना ली आल वेदर रोड! भारत के लिए कितना खतरा