
What is 3-day schedule for Khaleda Zia’s son?: बांग्लादेश में आज का दिन इतिहास रचने वाला है. पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान 17 साल के लंदन निर्वासन के बाद आज ढाका पहुंच रहे हैं. डेली स्टार, ढाका ट्रिब्यून रिपोर्ट्स के अनुसार, तारिक अपनी पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी जाइमा रहमान के साथ बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट से हीथ्रो से रवाना हो चुके हैं. फ्लाइट दोपहर करीब 12 बजे हजरत शाहजहाल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. यह वापसी सिर्फ पर्सनल नहीं, बल्कि बांग्लादेश की सियासत का टर्निंग पॉइंट है. शेख हसीना के जाने के बाद सभी मुकदमे खत्म हो चुके हैं. अवामी लीग चुनाव से बाहर है, तो बीएनपी सबसे मजबूत. खालिदा जिया की बीमारी की वजह से तारिक ही पार्टी का असली चेहरा बनेंगे. फरवरी 2026 के चुनाव में अगर बीएनपी जीती, तो तारिक अगले पीएम हो सकते हैं. यूनुस की अंतरिम सरकार का कार्यकाल चुनाव तक ही है, और तारिक की एंट्री से उनका प्लान गड़बड़ा सकता है.
