Princess Leonor: स्पेन में 150 साल के बाद फिर से एक बार रानी शासक बनने जा रही है, जो राजा फिलिप चतुर्थ और रानी लेटिजिया की बीस वर्षीय बेटी राजकुमारी लियोनोर हैं. 1800 के दशक में शासन करने वाली इसाबेल द्वितीय के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई शासक रानी बनेगी. दरअसल, स्पेन में उत्तराधिकार युद्ध के दौरान हैब्सबर्ग राजवंश पर जीत के बाद 1700 के दशक की शुरुआत से ही बोर्बोन राजवंश के पास रहा है.

हालांकि, जनरल फ्रेंको की तानाशाही खत्म होने के बाद 1975 में राजा जुआन कार्लोस प्रथम ने राजशाही शुरू की थी, उन्होंने स्पेन को लोकतंत्र की ओर ले जाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी. राजा जुआन कार्लोस प्रथम ने 2014 में अपने पद छोड़ दिया था और अपने बेटे फेलिप को राजगद्दी सौंप दी थी. जिसके चलते अब लियोनोर सिंहासन की अगली उत्तराधिकारी बनेंगी. फेलिप ने 2004 में पूर्व पत्रकार लेटेजिया से शादी की थी और वो 42 साल की उम्र में रानी बनी. इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं.

स्पेन का कानून

Add Zee News as a Preferred Source

राजकुमारी लियोनोर का जन्म 2005 में हुआ था जबकि इन्फेंटा सोफिया का जन्म 2007 में हुआ. जिसके कारण लियोनोर सिंहासन की उत्तराधिकारी बनी हैं. आपको बता दें कि स्पेन में ऐसा कानून है जिसका पालन सिंहासन के उत्तराधिकारी को करना पड़ता है. कानून के अनुसार भावी उत्तराधिकारी को सेना, नौसेना और वायुसेना का सैन्य प्रशिक्षण हासिल करना जरूरी होता है. जिसके चलते लियोनोर वेल्स के यूडब्ल्यूसी अटलांटिक कॉलेज से इंटरनेशनल बैकलॉरिएट डिप्लोमे के साथ-साथ अपनी हायर एजुकेशन हासिल की है. जिसके बाद से वो देश की भावी कमांडर इन चीफ के तौर पर सेना के तीनों प्रारूपों की ट्रेनिंग ले रही हैं. लियोनोर को स्पेनिश, कैटलन, अंग्रेजी, फ्रेंच और अरबी के अलावा मंदारिन भाषा आती है.

17000 मील की समुद्री यात्रा
लियोनोर की ट्रेनिंग 2023 में जरागोजा में 560 कैंडिडेट के साथ शुरू हुई. जिसमें उन्होंने 2024 के दौरान गैलिसिया में नेवी ट्रेनिंग में हिस्सा लिया और जुआन सेबेस्टियन डी एल्कानो जहाज पर सवार होकर 17000 मील की समुद्री यात्रा पर 140 दिन के लिए रवाना हुई. इस दौरान उन्होंने अटलांटिक महासागर, दक्षिण अमेरिका और न्यूयॉर्क तक की यात्री की है. उन्होंने यात्रा से वापसी के पहले युद्धपोत डी लेजो पर भी काफी समय बिताया. जिसके बाद 2025 के दिसंबर महीने में पिटालस पीसी 21 जहाज में अकेले उड़ान भरी और वो ऐसा करने वाली स्पेनिश शाही परिवार की पहली महिला हैं. 

मर्सिया में गोल्ड मेडल
जिसके बाद लियोनोर ने मर्सिया में वायु सेना की ट्रेनिंग ली. इस दौरान लियोनोर का स्वागत जोरदार तरीके से किया गया. जिसके चलते उनको मर्सिया में गोल्ड मेडल मिलना तय है. जो इस फील्ड को सबसे बड़ा सम्मान है और स्पेन के आर्मड फोर्स की भावी कमांडर इन चीफ होने के नाते ये उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है. 

यह भी पढ़ें: ईरान पर भी एयरस्ट्राइक…? कुछ भी कर सकते हैं ट्रंप, खुले हैं सभी ऑप्शन; व्हाइट हाउस से आया बड़ा बयान