जल शक्ति मंत्रालय
2022 तक उत्तर-पश्चिम भारत में सभी घरों को पानी का नल कनेक्शन प्राप्त होगा
100 दिवसीय अभियान का असरःपंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में नल से पानी की आपूर्ति हो रही है
केंद्रीय आवंटन में चार गुना वृद्धि होने से 5 करोड़ से अधिक लोगलाभान्वित होंगे
Posted On: 05 JUN 2021 5:16PM by PIB Delhi
यह तय किया गया है कि 5 उत्तर-पश्चिमी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशोंपंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में जल जीवन मिशन का कार्यान्वयन शीघ्रता से किया जाएगा और यहां के सभी ग्रामीण घरों को 2024 की बजाय 2022 तक नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा इस लक्ष्य को 2022 तक हासिल करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 2021-22 में 8,216.25 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन को मंजूरी दी है। यह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 2020-21 में दिए आवंटन से 4 गुना ज्यादा है।माननीयमंत्री ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हर ग्रामीण घर में नल से पानी की आपूर्ति का प्रावधान करनेके लिए भी पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। हर घर में पेयजल की आपूर्ति से इन क्षेत्रों के गांवों में रहने वाले 5 करोड़ से ज्यादा लोगों, विशेषकर महिलाओं और लड़कियों के जीवन में सुधार होगा। आवंटन में इस भारी वृद्धि और कार्यान्वयन की गति से, ये 5 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 2024 के राष्ट्रीय लक्ष्य से दो साल पहले ही, 2022 तक ‘हर घर जल’ का दर्जा हासिल कर लेंगे।
15 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 तक देश के सभी ग्रामीण घरों में पाइप से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन (जेजेएम) की घोषणा की। सभी घरों में 2024 तक नल से पानी की आपूर्ति के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने के लिए, पिछले 21 महीने में, कोविड-19 महामारी, बार-बार आ रही बाधाओं और लॉकडाउन के बावजूद, 4.25 करोड़ ग्रामीण घरों को नल से पानी का कनेक्शन प्रदान किया गया है।
जल जीवन मिशन की घोषणा के समय, देश में केवल 3.23 करोड़ (17%) ग्रामीण घरों के पास नल से पानी की आपूर्ति होती थी। इस समय में गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पुदुच्चेरी ‘हर घर जल’ राज्य बन गए हैं अर्थात इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हर ग्रामीण घर के पास नल से पानी की आपूर्ति हो रही है। देश के 62 जिलों, 746 ब्लॉक और 91 हजार से ज्यादा गांवों में अब हर घर में नल के पीने योग्य पानी की आपूर्ति हो रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विज़न को साकार करने के लिए, जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, जल आपूर्ति प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ काम कर रहा है ताकि हर घर के लिए पानी वाले नल कनेक्शनका प्रावधान किया जा सके। पिछले साल के दौरान, महामारी के बावजूद, जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया के साथ मिलकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के मुख्यमंत्रियों और उप राज्यपालों के साथ बैठक की थी।
हरियाणा
हरियाणा में, जल जीवन मिशन की घोषणा से पहले, 31.03 लाख घरों में से केवल 17.67 लाख (57%)घरों के पास पाइप से पानी का कनेक्शन था। जेजेएम के तहत 21 महीनों में, 10.24 लाख ग्रामीण घरों को नल से पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए। इसके साथ ही हरियाणा में नल से पानी के कनेक्शन की संख्या 33% बढ़ गई, अब 28.34 लाख (91.32%) ग्रामीण घरों को नल से पानी का आपूर्ति हो रही है। राज्य में5,150 गांव, 68 ब्लॉक और 8 जिले ‘हर घर जल’ बन चुके हैं और 8 और जिलों में 90% से अधिक घरों में नल से पानी की आपूर्ति हो रही है।
हरियाणा ने 2021-22 तक 2.61 लाख घरों को और शेष 1.48 लाख घरों को 2022-23 में नल से पानी का कनेक्शन प्रदान करने की योजना बनाई है। इन 21 महीनों में, महामारी के बावजूद, जल शक्ति राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया ने जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन को तेज करने के लिए नियमित रूप से इन राज्यों का दौरा करना, समीक्षा करना और स्थानीय लोगों और अधिकारियों को समझाना जारी रखा।उन्होंने अधिकारियों से भी यह अपील कीगांवों में ‘कोई भी नहीं छूटना चाहिए’ और गांवों को 100% कवर किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत हरियाणा के लिए केंद्रीय आवंटन बढ़ाकर 1,119.95 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो कि 2020-21 से चार गुना ज्यादा है और 256.81 करोड़ रुपये राज्य के लिए जारी कर दिए गए हैं। इस आवंटन के साथ, राज्य ने 2,304.38 करोड़ रुपये निधि की उपलब्धता सुनिश्चित की है जिसमें 2021-22 में राज्य का हिस्सा और अव्यय राशि शामिल है।
हिमाचल प्रदेश
जल जीवन मिशन की शुरुआत में, हिमाचल प्रदेश में 17.03 लाख घरों में से केवल 7.62 लाख (45%) घरों में नल से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था थी। इन 21 महीनों में, 5.45 लाख (32%) घरों को नल से पानी का कनेक्शन प्रदान किया गया। अब, हिमाचल प्रदेश में 13.08 लाख (76.7%) घरों को नल से पानी की आपूर्ति हो रही है और हिमाचल प्रदेश में 3 जिले, 11 ब्लॉक और 8,638 गांव ‘हर घर जल’ बन गए हैं।
2020-21 में कोविड-19 महामारी के बावजूद, हिमाचल प्रदेश में 3.80 लाख ग्रामीण घरों को नल से पानी का कनेक्शन प्रदान किया गया। हिमाचल प्रदेश ने 2.08 लाख घरों को 2021-22 में और शेष 1.94 लाख घरों को 2022 में नल से पानी का कनेक्शन प्रदान करने की योजना बनाई है।राज्य नेसभी 18,079 गांवों के प्रत्येक ग्रामीण घर को 2022 तक नल से पानी की आपूर्ति देने की योजना बनाई है।
इस लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्य की मदद के लिए, 2021-22 मेंहिमाचल प्रदेश में जल जीवन मिशन के लिए केंद्रीय आवंटन बढ़ाकर 1,262.78 करोड़ रुपये कर दिया गया है जो कि 2020-21 में 326.2 करोड़ रुपये था और इसमें से 315.7 करोड़ रुपये राज्य के लिए जारी कर दिए गए हैं।
पंजाब
जल जीवन मिशन की शुरुआत में, पंजाब में केवल 16.78 लाख (48%)ग्रामीण घरों में नल से पानी की आपूर्ति होती थी। पिछले 21 महीनों में, 9.97 लाख ग्रामीण घरों को नल के पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इसके 28.7% बढ़ने के साथ, पंजाब में अब 26.75 लाख (77%)ग्रामीण घर नल से पानी की आपूर्ति प्राप्त कर रहे हैं। जेजेएम के तहत, 2021-22 में 8.87 लाख घरों को नल से पानी की आपूर्ति की योजना बनाई गई है।
सभी ग्रामीण घरों को नल के पानी की उपलब्धता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 1,656.39 करोड़ रुपये केकेंद्रीय आवंटन को मंजूरी दी है, जो 2020-21 से 4.5 गुना अधिक है। 2019-20 में, पंजाब के लिए केंद्रीय आवंटन 227.46 करोड़ रुपये था जिसे 2020-21 में 362.79 करोड़ रुपये बढ़ा दिया गया था। कम खर्च की वजह से, राज्य पिछले साल कोई केंद्रीय अनुदान नहीं ले सका और 362.79 करोड़ रुपये का सम्पूर्ण आवंटन वापस कर दिया। इस केंद्रीय आवंटन, बचे हुए धन और राज्य के हिस्से को मिलाकर, राज्य के पास जल जीवन मिशन के लिए3,533.5 करोड़ रुपये हैं।2022 तक सभी ग्रामीण घरों को नल का पानी प्रदान करने हेतुजल आपूर्ति परियोजना पूरी करने के लिए राज्य के पास वित्त की कोई कमी नहीं है।
जम्मू और कश्मीर
[1] कवरेज
|
क्रम संख्या |
राज्य / केद्र शासित प्रदेश |
कुल घर |
15.08.2019 को नल कनेक्शन के साथ घर |
3.06.21 को नल कनेक्शन के साथ घर |
मिशन के शुरू होने के बाद से नल के पानी की आपूर्ति |
||||
|
संख्या |
% |
संख्या |
% |
संख्या |
% |
||||
|
|
हरियाणा |
31,03,078 |
17,66,363 |
56.92 |
27,90,518 |
89.93 |
10,24,155 |
76.62 |
|
|
|
हिमाचल प्रदेश |
17,03,626 |
7,62,721 |
44.77 |
13,07,736 |
76.76 |
5,45,015 |
57.92 |
|
|
|
पंजाब |
34,73,254 |
16,78,558 |
48.33 |
26,73,721 |
76.98 |
9,95,163 |
55.45 |
|
|
|
जम्मू और कश्मीर |
18,15,909 |
5,75,466 |
31.69 |
10,05,520 |
55.37 |
4,30,054 |
34.67 |
|
|
|
लद्दाख |
4,4082 |
1,414 |
3.21 |
4,137 |
9.38 |
2,723 |
6.38 |
|
|
|
भारत |
19,19,63,738 |
3,23,62,838 |
16.86 |
7,46,57,108 |
38.89 |
4,22,94,270 |
26.50 |
|

100 दिवसीय अभियान का असरः स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में नल से जल की सप्लाई

आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों के लिए पीने का सुरक्षित पानी सुनिश्चित करने के लिए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक 100 दिवसीय अभियान की घोषणा की जिसे 2 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया द्वारा लॉन्च किया गया। उत्तर-पश्चिम भारत में तीनों राज्य, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब ने स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं।आशा है कि जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख इसे जल्द ही पूरा कर लेंगे।
स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रो में प्रगतिशील नल कनेक्शन
|
क्रम संख्या |
राज्य /केंद्र शासित प्रदेश |
स्कूलों की कुल संख्या |
(3.06.21) की तारीख को स्कूलों में नल कनेक्शन |
आंगनवाड़ी केंद्रों की कुल संख्या |
(3.06.21) की तारीख को आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन |
||
|
संख्या |
% |
संख्या |
% |
||||
|
|
लद्दाख |
981 |
507 |
51.68 |
1,157 |
514 |
44.43 |
|
|
जम्मू और कश्मीर |
22,492 |
20,079 |
89.27 |
24,149 |
21,366 |
88.48 |
|
|
हिमाचल प्रदेश |
17,298 |
17,298 |
100.00 |
17,769 |
17,769 |
100.00 |
|
|
पंजाब |
22,415 |
22,415 |
100.00 |
21,954 |
21,954 |
100.00 |
|
|
हरियाणा |
12,991 |
12,991 |
100.00 |
21,795 |
21,795 |
100.00 |
|
|
भारत |
10,30,820 |
6,53,790 |
63.42 |
11,47,151 |
5,83,730 |
50.89 |
***
एमजी/एएम/एसटी/एसएस
(Release ID: 1724871) Visitor Counter : 1
