News in Brief

India Women vs Sri Lanka Women Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2025 में अपना आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में मंगलवार (30 दिसंबर) को खेलेगी. यह पुरुष टीम नहीं बल्कि महिला क्रिकेट टीम का मैच होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. चमारी अटापट्टू की श्रीलंका पर 4-0 की बड़ी बढ़त लेने के बाद ‘विमेन इन ब्लू’ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में पांचवें और आखिरी टी20 में श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

बड़े रिकॉर्ड पर मंधाना की नजर

इस मैच में सभी का ध्यान स्टार इंडियन ओपनर शेफाली वर्मा पर होगा. वह इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. शेफाली वर्मा ने इस सीरीज में चार पारियों में तीन हाफ-सेंचुरी लगाई हैं. उन्होंने 118 की औसत से 236 रन बनाए हैं. दूसरी ओर, दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी. वह अगर इस मैच में  62 रन बना लेती हैं तो देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी. फिलहाल इस मामले में पुरुष टीम के टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल 1764 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं. मंधाना के नाम 1703 रन हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत बनाम श्रीलंका 5वें टी20 की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.

श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी.

ये भी पढ़ें: कोई हीरो तो कोई जीरो… CSK के एक अनकैप्ड प्लेयर ने 7 विकेट लेकर मचाई सनसनी तो दूसरे ने दे डाले 123 रन

भारत बनाम श्रीलंका पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवां टी20 मैच कब होगा?

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवां टी20 मंगलवार, 30 दिसंबर को होगा।

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवां टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवां टी20 केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवां टी20 किस समय शुरू होगा?

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवां टी20 शाम 7:00 बजे शुरू होगा. टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

किस टीवी चैनल पर भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवां टी20 का लाइव टेलीकास्ट होगा?

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवां टी20 मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा.

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवें टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवें टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें: 2025 की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग-11! स्टीव स्मिथ OUT, तेम्बा बावुमा कप्तान, भारत के 3 खिलाड़ी सेलेक्ट

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी।.

श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, काव्या कविंदी, निमेशा मधुशानी, माल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी.