News in Brief

New Zealand vs United Arab Emirates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से रौंदकर लगातार दूसरी जीत हासिल की. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में ब्लैककैप्स के दोनों ओपनर टिम सीफर्ट और फिन एलन की जोड़ी ने बल्ले से तबाही मचाते हुए इतिहास रच दिया. कीवी ओपनर्स ने यूएई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 15.2 ओवर यानी 92 गेंदों पर लक्ष्य का पीछा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

सीफर्ट-एलन ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

टिम सीफर्ट और फिन एलन की जोड़ी ने 92 गेंदों पर 175 रनों की साझेदारी कर इतिहास रच दिया. टी20 वर्ल्ड कप में ये सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है. इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और जोस बटलर के नाम था, जिन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ 170 रनों की तूफानी साझेदारी की थी.

Add Zee News as a Preferred Source