Fake Eboh Noah arrested in Ghana: दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी कर लाखों डॉलर बटोर लेने वाला ईसाई मजहब के कथित अवतार Eboh Noah को घाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कई लोगों से मिली शिकायत के बाद उसे 31 अक्तूबर को दबोचा गया. वह सोशल मीडिया पर प्रलय, बाढ़ और जीसस के फर्जी संदेशों की डरावनी कहानियां सुनाकर लोगों को दहशत में डाल रहा था. साथ ही लोगों को प्रलय से बचाने के लिए दान देने को कहकर उनसे पैसे बटोर रहा था. अब उसकी हथकड़ी लगी तस्वीर वायरल हो रही है.

फर्जी Eboh Noah ने रची कहानी

घाना पुलिस के मुताबिक, कथित Eboh Noah का असली नाम इवांस एशुन है. वह चर्चा में तब आया, जब उसने अगस्त 2025 में उसने खुद को बाइबिल के नोआ का आधुनिक अवतार बताते हुए एक नाव बनानी शुरू की. उसने दावा किया था कि भगवान ने उसे बताया है कि 25 दिसंबर 2025 को प्रलय आने वाली है और पूरी दुनिया भारी बारिश और बाढ़ में डूब जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

डर बेचकर बनाई पहचान

उसने सोशल मीडिया पर भी खुद को नोआ का आधुनिक अवतार बताते हुए प्रचार करना शुरू किया.उसके इस प्रचार ने लोगों का ध्यान खींच. लोग धीरे-धीरे उसकी बातों से प्रभावित होने लगे. वह हर वीडियो में पूरे आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलते हुए खुद को दुनिया का ‘आखिरी उद्धारक’ बताता रहा.

क्रिसमस पर प्रलय… फिर ड्रामा

उसका झूठ तब पकड़ा गया, जब 25 दिसंबर को कोई तबाही नहीं हुई. इस पर लोगों ने सवाल किए तो शातिर  Eboh Noah ने नया नाटक रचा. उसने कहा कि गॉड से बात हो गई है. प्रलय फिलहाल टाल दी गई है. यानी कि  जो दिन दुनिया खत्म होने के लिए तय था. वह एक स्क्रिप्टेड ड्रामा बनकर रह गया.

पुलिस ने ऐसे खोल दी पूरी पोल

कुछ लोगों ने इसकी शिकायत घाना के पुलिस महानिरीक्षक क्रिश्चियन टेटे हुनो से की. इसके बाद कमिश्नर के आदेश पर पुलिस की साइबर इन्वेस्टिगेशन टीम ने उसकी गतिविधियों की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि उसने ये सब डर और भ्रम जानबूझकर फैलाया था. जिससे उसका मजहब के नाम पर गोरखधंधा चलता रहे. इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. 

अब वह कथित ‘अवतारी’ पुलिस की गिरफ्त में है. जिस शख्स ने खुद को भगवान का दूत बताया था, आज वह कैद से निकलने के लिए छटपटा रहा है. जिसने दुनिया को प्रलय से डराया था, वह अब खुद कानून से बचने की कोशिश कर रहा है.