भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की शुरुआत में महज 3 दिन बाकी हैं, 3 जनवरी को बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया. जिसमें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम नहीं था. फिटनेस के चलते उन्हें टीम में नहीं रखा गया, लेकिन हार्दिक का तूफान विजय हजारे ट्रॉफी में थमने का नाम नहीं ले रहा है. उन्होंने एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी से तबाही मचा डाली है. पिछले मैच में हार्दिक ने आतिशी शतक से महफिल लूट ली थी.
19 गेंद में जमाई फिफ्टी
पिछले मैच में हार्दिक पांड्या ने उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में 133 रन की आतिशी पारी खेली थी. अब चडीगढ़ के खिलाफ मैच में भी बड़ौदा की तरफ से हार्दिक ने हाहाकार मचा डाला. उन्होंने चौकों-छक्कों की बौछार की. महज 19 गेंद में फिफ्टी ठोकी, लेकिन बदकिस्मती से शतक से चूक गए. हार्दिक ने महज 31 गेंद में 9 छक्कों और 2 चौकों की बदौलत 75 रन की पारी खेली.
अपडेट जारी है..
