India US ties: 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारत की सैन्य ताकत पूरी दुनिया ने देखी. रिपब्लिक डे की परेड में एयरफोर्स के राफेल, जगुआर, Mig-29, सुखोई समेत 29 एयरक्रॉफ्ट शामिल हुए. राफेल और मिग ने ऑपरेशन सिंदूर का फॉर्मेशन बनाया. वज्रांग, अर्जन और प्रहार फॉर्मेशन भी दिखा. फ्लाई पास्ट में एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट भी शामिल हुआ. इसे देखकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने खुशी जताते हुए बड़ा बयान दिया है. परेड देखने कर्तव्य पथ पहुंचे गोर ने इसे भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों का प्रतीक बताते हुए भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी.
भारत-अमेरिका रिश्ते मजबूत: गोर
गोर ने परेड का गवाह बनने को एक सुखद मौका बताया. गोर ने एक्स पर लिखा- ‘पहली बार रिपब्लिक डे परेड में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, यह भारत के संविधान और लोकतांत्रिक भावना का जश्न है. इस दौरान अमेरिका में बने एयरक्राफ्ट को भारतीय आसमान में उड़ते हुए देखकर बहुत खुशी हुई, ये अमेरिका और भारत की रणनीतिक ताकत का शक्तिशाली प्रतीक है.
Happy Republic Day, India! Honored to attend the Republic Day Parade for the first time, a celebration of India’s Constitution and democratic spirit. Thrilled to see the U.S.-made aircraft soaring in the Indian sky, a powerful symbol of the strength of the U.S.-India strategic…
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) January 26, 2026
गोर ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है नई दिल्ली के साथ वाशिंगटन की ट्रेड डील भी एक दिन साइन हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- Republic day Parade: 26 जनवरी की परेड में दिखा सेना की एनिमल कंटिजेंट का जलवा, करण-अर्जुन और कोल्ड डेजर्ट वॉरियर्स की जोड़ी ने मचाई धूम
परेड में एयरफोर्स का जलवा
परेड में वज्रांग फॉर्मेशन में 6 राफेल एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया. इन सभी ने अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी और दिल्ली पहुंचे. अर्जन फॉर्मेशन में एक C-130 विमान लीड में और दो C-295 विमान ‘विक्ट्री’ फॉर्मेशन में एक साथ उड़ रहे थे. इससे पहले परेड में ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलिकॉप्टर यूनिट के 4 Mi-17 1V हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए पुष्पवर्षा की. यह डिजाइन सिर्फ एयरोडायनामिक्स नहीं बल्कि देशभरक्ति की भावना, भारत की परंपरा और देश के संदेश को ध्यान में रखकर तय की गई थी. सिंदूर फॉर्मेशन आसमान में तिलक की तरह नजर आया.
कर्तव्य पथ पर हुई परेड को दुनियाभर से आए विदेशी मेहमानों ने देखा. देशभर से आए 10,000 बेहद खास लोग भी आज के आनंद के गवाह बने. सोशल मीडिया और टीवी चैनलों समेत अन्य माध्यमों से करोड़ों लोगों ने हिंदुस्तान की ताकत देखी. इस दौरान ब्रह्मोस सिस्टम, आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम और एनिमल कंटिजेंट का जलवा भी दिखा.
