T20 World Cup 2026 Century drought ended after 29 matches: इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. इस बार माना जा रहा था कि रनों की बारिश होगी और बल्लेबाज शतक पर शतक लगाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. पहले 29 मैचों तक एक भी सेंचुरी नहीं आई. शतक का सूखा 30वें मुकाबले में जाकर खत्म हुआ, जो ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के एक बल्लेबाज ने कंगारू गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. फिर 31वें मुकाबले में भी शतक आया. मतलब 24 घंटों के भीतर बैक टू बैक 2 सेंचुरी आईं. दूसरा शतक 19 साल के एक बल्लेबाज ने ठोका, जो न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा और चौके-छक्कों की बारिश कर दी.
(@StarSportsIndia) February 16, 2026
पहला शतकवीर कौन?
टी20 विश्व कप 2026 का पहला शतक श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका के बल्ले से आया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 बॉल पर 10 चौके और 6 छक्के ठोककर नाबाद 100 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर श्रीलंका ने 182 रनों के टारगेट को सिर्फ 2 विकेट खोकर 18 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ श्रीलंका सुपर 8 में एंट्री कर गई है.
(@ESPNcricinfo) February 17, 2026
दूसरा शतकवीर कौन?
इस बार दूसरा शतक कनाडा के ओपनर युवराज सामरा के बल्ले से आया. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल की पारी खेली. टीम के लिए ओपनिंग करते हुए 19 साल के इस खिलाड़ी ने 58 बॉल पर शतक ठोका और कुल 65 बॉल पर 11 चौके और 6 छक्कों के दम पर 110 रन बनाए. वह टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक ठोकने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन चुके हैं. हालांकि यह शतक टीम के काम नहीं आया, क्योंकि न्यूजीलैंड ने 174 रनों के टारगेट को 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.
टी20 विश्व कप 2026 में सबसे बड़ी 5 पारियां
1. युवराज सामरा (कनाडा) न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 बॉल पर 110 रन
2. पथुम निसांका (श्रीलंका) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 बॉल पर 100 रन
3. लॉकन टकर (आयरलैंड) ओमान के खिलाफ 51 बॉल पर 94 रन
4. टिम सिफर्ट (न्यूजीलैंड) यूएई के खिलाफ 42 बॉल पर 89 रन
5. एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका) न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 बॉल पर 86 रन
ये भी पढ़ें: जो Yuvi नहीं कर पाए… वो नए युवराज ने कर दिखाया… कौन है 19 साल का ये अनजान बैटर, जिसका भारत से है खास कनेक्शन
