News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाना है. सभी की नजरें एक बार फिर टीम इंडिया की स्टार जोड़ी यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी. किंग कोहली ने पहले ही मुकाबले में शानदार 93 रनों की पारी खेली. वह अपने ODI करियर का 54 वां शतक बस लगाते-लगाते रह गए. वहीं, रोहित शर्मा पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके थे. दोनों ही अब बस वनडे क्रिकेट खेलते हैं. बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 को अलविदा कह दिया है. आलोचकों को जवाब देते हुए दोनों ने धमाकेदार कमबैक किया है, लेकिन कोहली मानो अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं. इस पूरे मामले में भारत के पूर्व खिलाड़ी ने हैरान करने वाली बात कही है.

‘बड़ी पारी खेलने की क्षमता’

पहले मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थे. उन पूरी उम्मीद पर विराट काफी हद तक खरे उतरे. वहीं, रोहित ने निराश किया, लेकिन दोनों ने ही बीते कुछ महीनो में काफी शानदार परफॉर्मेंस की है. इस पूरे मामले पर अब  मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “ कोहली अच्छी शुरुआत को बड़े ही आसानी से बड़ी पारियों में तब्दील करने की क्षमता रखते हैं. अगर वह आखिर तक टिके रह गए तो पूरा मैच खत्म करके जाते हैं. यही कारण है कि वनडे क्रिकेट में कोहली रोहित से कई ज्यादा आगे हैं. वह लगातार बड़ी पारियां खेलना और शतक ठोकने का माद्दा रखते हैं.”

Add Zee News as a Preferred Source

‘गलत शॉट का अफसोस’

आगे कैफ ने कोहली के ऊपर और बात करते हुए बताया, “आप साफ देख सकते हैं कोहली जब पहले वनडे मुकाबले में आउट हुए थे, तो अपना सिर हिलाते हुए पवेलियन की ओर आगे बढ़ रहे थे. इससे साफ पता लग रहा था कि वह सोच रहे हैं कि मैंने गलत शॉट खेल दिया.” विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे थे वह जानते थे कि वह वहां आसानी से 54 वां शतक जड़ सकते थे. 

 1 और रिकॉर्ड होगा ध्वस्त

 

कोहली के पास इस मुकाबले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का जबरदस्त मौका होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के नाम पर है. सचिन 1750 रनों के साथ नंबर 1 पर हैं. वहीं, विराट कोहली उनसे महज 1 रन पीछे हैं. कोहली आज बस 1 रन बनाते ही सचिन से आगे निकल जाएंगे. अभी वह संयुक्त रूप से सचिन के साथ काबिज हैं.