
Mohammad Rizwan Flop in BBL 2025-26: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होना है. इस इवेंट की तैयारी में हर देश जुटा हुआ है, लेकिन पाकिस्तान में अलग ही खेल चल रहा है. पाकिस्तान की टी20 टीम वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका दौरे पर 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस सीरीज में कई स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं हैं. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी गई है.ये सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में इस उम्मीद से खेल रहे हैं कि वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां बेहतर हो सकें. शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण इस लीग से बाहर हो चुके हैं, जबकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान लगातार खेल रहे हैं.
बाबर आजम का प्रदर्शन फिर भी ठीक-ठाक रहा है, लेकिन रिजवान एक-एक रन के लिए तरस गए हैं. जिन मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान का सुपरस्टार बल्लेबाज माना जाता है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खराब बल्लेबाजी कर पाकिस्तान की काफी किरकिरी करवा दी है. रिजवान को खराब स्ट्राइक रेट के चलते नेशनल टीम से बाहर किया गया था. टीम से बाहर होने के बाद भी उनकी फॉर्म में कोई सुधार नहीं दिखा है. वह पहली 4 पारियों में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं और मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए अब बोझ बनते जा रहे हैं.
(@Tejashyyyyy) January 1, 2026
Add Zee News as a Preferred Source![]()
क्लीन बोल्ड का वीडियो वायरल
1 जनवरी को रिजवान की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने अपना चौथा मैच खेला. सामने बाबर आजम की टीम सिडनी सिक्सर्स थी. बल्लेबाजी के लिए उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स का पहला विकेट जल्दी गिर गया. इसके बाद नंबर 3 पर उतरे रिजवान ने निराश किया. उन्होंने टी20 में टेस्ट मैच जैसी पारी खेली. रिजवान ने 10 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए. वह एक भी चौका नहीं लगा सके और तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. इस सीजन उन्हें स्पिनर रेहान अहमद भी क्लीन बोल्ड कर चुके हैं. दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
(@RichKettle07) January 1, 2026
BBL 2025-26 में मोहम्मद रिजवान के पहले 4 मैचों के रन
4 (10) बनाम ब्रिस्बेन
32 (26) बनाम होबार्ट
16 (12) बनाम होबार्ट
6 (10) बनाम सिडनी
4 मैचों में बनाए सिर्फ 58 रन
मोहम्मद रिजवान ने इस सीजन अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 14.50 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 58 रन बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 32 रन रहा है. रिजवान का स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 100 है, जो टी20 क्रिकेट में काफी खराब माना जाता है. वह 4 मैचों में एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं. उनके बल्ले से सिर्फ 8 चौके निकले हैं. ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि बिग बैश लीग 2025-26 में रिजवान एक-एक रन के लिए जूझते नजर आ रहे हैं.
बाबर आजम ने BBL 2025-26 में क्या किया?
बाबर आजम का प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है. वह पहली बार बिग बैश लीग खेल रहे हैं. सिडनी सिक्सर्स के लिए बाबर ने 5 मैचों में 32.25 की औसत से कुल 129 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं.
ये भी पढ़ें: Most international runs: क्रिकेट की दुनिया के 5 महान बल्लेबाज, जिन्होंने ठोके हजारों रन, विराट कोहली से आगे हैं सिर्फ ये 2 दिग्गज
