News in Brief

Jonny Bairstow smashes 34 Runs in One Over: आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के धाकड़ विकेट कीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को किसी टीम ने भाव नहीं दिया था. 16 दिसंबर को हुए नीलामी में वो अनसोल्ड रहे थे. हालांकि, मंगलवार को साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में जॉनी बेयरस्टो ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई, जिसकी गूंज IPL मालिकों तक जरूर पहुंची होगी. सनराइजर्स ईस्टर्न केप की तरफ से खेलते हुए इंग्लिश बल्लेबाज ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ 45 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेली.

जॉनी बेयरस्टो की इस पारी का स्पेशल लम्हा तब आया, जब उन्होंने साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर और प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज की धज्जियां उड़ाते हुए उनके ओवर में छक्कों की बरसात कर दी. बेयरस्टो ने महाराज के एक ओवर में 34 रन लूटकर सनसनी मचा दी. 

जॉनी बेयरस्टो ने महाराज को किया बर्बाद!

Add Zee News as a Preferred Source

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क पर खेले गए मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 176 रन खड़ा किया. इसके बाद शुरू हुआ क्विंटन डी कॉक और जॉनी बेयरस्टो का ‘स्पेशल शो’. लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले डी कॉक ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए कैपिटल्स को बैकफुट पर धकेला और थोड़ी देर बाद बेयरस्टो ने भी तेवर दिखाते हुए रनों की बरसात कर दी.

12वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने ‘बीस्ट अवतार’ अपनाया और स्टार स्पिनर केशव महाराज को आड़े हाथों लेते हुए इस ओवर में 5 छक्के और एक चौका जड़ा. बेयरस्टो ने इस ओवर में 34 रन लूट लिए. सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 14.2 ओवरों में बिना विकेट खोए लक्ष्य का पीछा कर लिया. बेयरस्टो ने 85 रनों की नाबाद पारी के दौरान 8 चौके और 6 छक्के जड़े. उनके जोड़ीदार क्विंटन डी कॉक ने भी 41 गेंदों पर 79 रनों की कीमती पारी खेली. उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक शानदार कैच भी लपका था और इसी ओवरऑल प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड ने एशेज में बदला 23 सालों का इतिहास, इंग्लैंड को फिर समझाया ‘बैजबॉल’ का असली अर्थ, ठोका तूफानी शतक