IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली अपने शतक से चूक गए. विराट कोहली इस मैच में 93 रन बनाकर आउट हो गए. अगर विराट कोहली 7 रन और बना लेते तो वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 54वां शतक पूरा कर लेते. विराट कोहली को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने अपना शिकार बनाया. विराट कोहली जब आउट होकर वापस जा रहे थे तो वडोदरा के पूरे स्टेडियम में दर्शकों के बीच मायूसी छा गई.
इंटरनेट पर अचानक वायरल हुआ युवराज का ये रिएक्शन
विराट कोहली जब अपने 54वें ODI शतक बनाने से सिर्फ 7 रन दूर रह गए तो पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिएक्शन वायरल हो गया. युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘किंग कोहली आप बहुत बेहतरीन खेले. आप हमेशा हर मुश्किल समय में डटकर खड़े रहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं. आपके सेंचुरी से चूकने का दुख हुआ. आप इसके (शतक) हकदार थे.’ युवराज सिंह की यह इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,068 रन बना लिए
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए हैं. विराट कोहली ने श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को पछाड़ दिया. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI मैच में 91 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 93 रन की पारी खेली. इसी के साथ कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,068 रन बना लिए हैं. वहीं, कुमार संगकारा ने अपने इंटरनेशनल करियर में 46.77 की औसत से 28,016 रन बनाए थे. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, जिन्होंने 664 मुकाबलों में 48.25 की औसत से 34,357 रन बनाए.
भारत ने 4 विकेट से जीता पहला वनडे
बता दें कि भारत ने रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया और इसी के साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 300 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 301 रनों का टारगेट रखा. जवाब में भारत ने 49 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 306 रन बनाते हुए यह मैच जीत लिया.
