Mohammed Shami 8 Wickets: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी सेलेक्टर्स के रडार से बाहर चल रहे हैं. बीसीसीआई के ताजे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी शमी को बाहर कर दिया गया. लेकिन संन्यास की उम्र मेंशमी की दहाड़ थमने का नाम नहीं ले रही है. रिकॉर्डधारी मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से हाहाकार मचा डाला है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद उनका 8 विकेट का रिकॉर्ड प्रदर्शन देखने को मिला है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से विरोधी टीम जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों में दहशत पैदा कर दी है.
2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हैं शमी
पिछले साल की शुरुआत में मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा थे. वह संयुक्त रूप से चक्रवर्ती के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के टॉप विकेट टेकर थे. लेकिन इस टूर्नामेंट के बाद उन्हें भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. इसके बाद फिटनेस कन्फ्यूजन के चलते उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर सवाल भी खड़े किए थे. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भी शमी की टीम इंडिया में वापसी एक साल से नहीं हुई बल्कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर का रास्ता दिखाया गया.
