News in Brief

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. विराट कोहली ने 102.20 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 91 गेंद पर 93 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. विराट कोहली की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच को 4 विकेट से जीता. अगर विराट कोहली 7 रन और बना लेते तो वह ODI में अपना 54वां शतक और इंटरनेशनल क्रिकेट में 85वां शतक पूरा कर लेते.

84 से 100 शतकों का फासला

विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में विराट कोहली अभी तक 53 शतक जड़ चुके हैं. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 शतक और टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक जमाए थे. सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए विराट कोहली बड़ा खतरा हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

विराट कोहली के पास अभी भी इतना वक्त

विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. विराट कोहली के फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक हैं और वह सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से 17 शतक दूर हैं. विराट कोहली अभी 37 साल के हैं. अगर विराट कोहली साल 2027 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने में कामयाब रहते हैं और साथ ही वह 2027 का वर्ल्ड कप भी खेलते हैं तो फिर उनका ये सपना पूरा हो जाएगा.

क्या ध्वस्त होगा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड?

भारत को अब से लेकर वर्ल्ड कप 2027 से पहले तक अलग-अलग देशों के खिलाफ लगभग 20 वनडे मैच खेलने हैं. वर्ल्ड कप 2027 में भारत अगर फाइनल तक का सफर तय करता है, तो वह कम से कम 10 से 11 मैच खेलेगा. विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का महारिकॉर्ड तोड़ने के लिए कम से कम 30-31 वनडे मैच खेलने को मिलेंगे. विराट कोहली अगर ये टास्क पूरा कर पाते हैं, तभी वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक

2. विराट कोहली (भारत) – 84 शतक

3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक

4. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 63 शतक

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक