News in Brief

शिक्षा मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

प्रविष्टि तिथि: 25 JUN 2026 1:30PM by PIB Delhi

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए हैं।

ये पुरस्कार स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने में शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हैं। केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों, स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों और मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक दिशानिर्देशों के प्रावधानों के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन और नामांकन 15 जून, 2026 से 10 जुलाई, 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किए जा सकते हैं। विस्तृत दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड, मूल्यांकन प्रक्रिया और समय-सीमा पोर्टल पर उल्लेखित हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रतिवर्ष स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए, आवेदक उल्लेखित पोर्टल को देख सकते हैं-

https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/Login.aspx

क्रम संख्या

गतिविधि

समय-सीमा

  1.  

शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन स्वयं नामांकन हेतु वेब पोर्टल प्रचालन आरंभ

15 जून – 10 जुलाई 2026

  1.  

शिक्षकों द्वारा अंतिम स्व-नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि

11 – 13 जुलाई 2026

  1.  

स्वतंत्र राष्ट्रीय चयन समिति का गठन

जुलाई 2026 के मध्य

  1.  

जिला/क्षेत्रीय चयन समितियों द्वारा चयन प्रक्रिया

14 – 21 जुलाई 2026

  1.  

राज्य/संगठन समितियों द्वारा चयन प्रक्रिया

22 – 29 जुलाई 2026

  1.  

चयनित उम्मीदवारों को सूचना

चयन समिति के साथ बातचीत

30 – 31 जुलाई 2026

  1.  

स्वतंत्र राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा चयन प्रक्रिया

3 – 7 अगस्त 2026

  1.  

चयन समिति द्वारा अंतिम तौर पर संस्तुति

8 अगस्त 26

  1.  

माननीय शिक्षा मंत्री की स्वीकृति के उपरांत चयनित विजेताओं को सूचना

10 – 20 अगस्त 2026

  1.  

पूर्वाभ्यास और पुरस्कार समारोह

4 और 5 सितंबर 2026

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके

(रिलीज़ आईडी: 2277753) आगंतुक पटल : 14

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Gujarati