
उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत एसआईआर गणना प्रपत्र प्रस्तुत किया; पात्र मतदाताओं से इस प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की
भारत के जीवंत लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सटीक और अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है: उपराष्ट्रपतिउपराष्ट्रपति ने जनता से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में सहयोग का आह्वान किया
प्रविष्टि तिथि: 04 JUL 2026 12:50PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपना विधिवत भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा किया।
Vice President Shri C. P. Radhakrishnan today submitted the duly filled enumeration form under the Special Intensive Revision (SIR) enumeration process of the electoral roll.
The Chief Electoral Officer, Delhi, along with DEO, ERO and BLO facilitated the enumeration process at… pic.twitter.com/5o8DjFp0ZZ
— Vice-President of India (@VPIndia) July 4, 2026
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ मिलकर उपराष्ट्रपति भवन में दिल्ली में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रक्रिया में सहायता की।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने सभी पात्र मतदाताओं से इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची भारत के जीवंत लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण की सफलता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।
While submitting his duly filled enumeration form under the ongoing Special Intensive Revision (SIR) of the electoral roll in Delhi, Vice President Shri C. P. Radhakrishnan urged all eligible voters to actively participate in the exercise, emphasising that an accurate and updated… pic.twitter.com/HLUVK3uf44
— Vice-President of India (@VPIndia) July 4, 2026
***
केपी/केसी/पीपी/आर
(रिलीज़ आईडी: 2281001) आगंतुक पटल : 23
