
प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के जींद में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह की झलकियां साझा कीं
प्रविष्टि तिथि: 17 JUL 2026 6:40PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह की झलकियां साझा कीं। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शक्तिपीठ माता जयंती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त इस क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक, वीरतापूर्ण और आध्यात्मिक विरासत की चर्चा की।
एक्स पर कई पोस्ट के जरिए झलकियां साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा:
भारत ने पर्यावरण अनुकूल गतिशीलता (मोबिलिटी) की दिशा में काफी प्रगति की है!
जींद में, जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन से चालित रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह शानदार उपलब्धि भारतीय रेलवे टीम की प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। यह आत्मनिर्भर भारत और भविष्य के लिए तैयार परिवहन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण प्रतीक है।
India takes a major leap towards green mobility!
In Jind, flagged off India’s first indigenous hydrogen-powered train between Jind and Sonipat.
This remarkable achievement reflects the ingenuity and dedication of the Indian Railways team. It is a proud symbol of Aatmanirbhar… pic.twitter.com/hVo89u5vvI
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2026
हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गौरवान्वित हूं। स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से बनी यह ट्रेन न केवल भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी एक मिसाल है।
India takes a major leap towards green mobility!
In Jind, flagged off India’s first indigenous hydrogen-powered train between Jind and Sonipat.
This remarkable achievement reflects the ingenuity and dedication of the Indian Railways team. It is a proud symbol of Aatmanirbhar… pic.twitter.com/hVo89u5vvI
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2026
जींद के विकास कार्यक्रम में हरियाणा के अपने परिवारजनों का उत्साह नई ऊर्जा से भर गया।
जींद के विकास कार्यक्रम में हरियाणा के अपने परिवारजनों का उत्साह नई ऊर्जा से भर गया। pic.twitter.com/rEYJaiXs2k
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2026
जींद से सोनीपत के बीच शुरू हुई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 21वीं सदी की टेक्नोलॉजी की दिशा में भारत का एक बड़ा कदम है। इस ट्रेन के सामर्थ्य के बारे में सुनकर हर देशवासी को बहुत गर्व होगा!
जींद से सोनीपत के बीच शुरू हुई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 21वीं सदी की टेक्नोलॉजी की दिशा में भारत का एक बड़ा कदम है। इस ट्रेन के सामर्थ्य के बारे में सुनकर हर देशवासी को बहुत गर्व होगा! pic.twitter.com/KCkeftRuk4
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2026
आज अगर 2014 से पहले की स्थिति होती तो वैश्विक तेल संकट से भारत की रेल व्यवस्था ठप पड़ जाती। लेकिन हमारी सरकार बहुत पहले सोचती भी है और समस्या का समाधान भी जमीन पर उतारती है, जिसके सुपरिणाम देश देख रहा है।
आज अगर 2014 से पहले की स्थिति होती तो वैश्विक तेल संकट से भारत की रेल व्यवस्था ठप पड़ जाती। लेकिन हमारी सरकार बहुत पहले सोचती भी है और समस्या का समाधान भी जमीन पर उतारती है, जिसके सुपरिणाम देश देख रहा है। pic.twitter.com/DYRAb4tUEy
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2026
हरियाणा की डबल इंजन सरकार स्पोर्ट्स में भी यहां के बेटे-बेटियों को हर सुविधा दे रही है। आने वाली महत्वपूर्ण स्पर्धाओं के लिए राज्य के युवा साथियों से मेरा यह विशेष आग्रह…
44444444444444
****
पीके/केसी/एमके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2285896) आगंतुक पटल : 3

