
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर एवं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण
प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2026 5:00PM by PIB Delhi
सरकार ने राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर एवं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सहित सभी चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए एक रूपरेखा तैयार की है। इसमें संबंधित राज्य सरकारों सहित सभी हितधारकों को शामिल करते हुए परियोजना, राज्य एवं केंद्र स्तर पर समीक्षा की जाती है।
पूरे देश में कुल 10,389 किलोमीटर के नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की गई है, जिनमें से 4,809 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है और 5,580 किलोमीटर पर काम चल रहा है। मंज़ूरी प्राप्त, निर्माणाधीन, पूरे हो चुके एवं वर्तमान में चल रहे नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर एवं एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की लंबाई का राज्य-वार विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।
परियोजना को तीव्रता से लागू करने के लिए सरकार ने विभिन्न पहलें की हैं। इनमें “भूमि राशि” पोर्टल और जीआईएस-आधारित भूमि अधिग्रहण योजना का उपयोग करके भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं त्वरित बनाना, वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों को शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के “परिवेश” पोर्टल का पुनर्गठन करना, रेलवे से रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज (आरओबी/आरयूबी) के सामान्य व्यवस्था आरेख (जीएडी) की ऑनलाइन स्वीकृति को सक्षम बनाना तथा राज्य सरकारों एवं अन्य हितधारकों के सक्रिय सहयोग से चल रही परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं/अवरोधों की समीक्षा एवं समाधान की व्यवस्था का प्रभावी उपयोग करना शामिल है।
राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रगति
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | पूर्ण लंबाई (किमी) | निर्माणाधीन (किमी) | कुल आवंटित (किमी) |
आंध्र प्रदेश | 308 | 585 | 893 |
असम | 0 | 121 | 121 |
बिहार | 0 | 589 | 589 |
छत्तीसगढ़ | 170 | 303 | 472 |
दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली | 0 | 6 | 6 |
दिल्ली | 100 | 0 | 100 |
गुजरात | 605 | 160 | 764 |
हरियाणा | 615 | 223 | 839 |
हिमाचल प्रदेश | 0 | 75 | 75 |
जम्मू और कश्मीर | 0 | 137 | 137 |
झारखंड | 0 | 235 | 235 |
कर्नाटक | 314 | 265 | 579 |
मध्य प्रदेश | 372 | 267 | 639 |
महाराष्ट्र | 103 | 130 | 233 |
ओडिशा | 240 | 147 | 387 |
पुदुचेरी | 0 | 1 | 1 |
पंजाब | 149 | 774 | 923 |
राजस्थान | 1,192 | 148 | 1,340 |
तमिलनाडु | 161 | 200 | 361 |
तेलंगाना | 56 | 445 | 501 |
उत्तर प्रदेश | 388 | 496 | 884 |
उत्तराखंड | 34 | 33 | 67 |
पश्चिम बंगाल | 0 | 242 | 242 |
कुल | 4,809 | 5,580 | 10,389 |
यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
पीके/केसी/एके
(रिलीज़ आईडी: 2287935) आगंतुक पटल : 22

