
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

राष्ट्रीय युवा कोर योजना के तहत 5,465 युवा स्वयंसेवकों के साथ माय भारत ने स्वयंसेवी नेटवर्क सुदृढ़ किया
प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 3:10PM by PIB Delhi
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय युवा कोर (एनवाईसी) योजना के तहत 5,465 युवा स्वयंसेवकों की तैनाती के माध्यम से जमीनी स्तर पर युवाओं की भागीदारी को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है। ये स्वयंसेवक देश भर में युवाओं को सरकारी कार्यक्रमों, सामुदायिक पहलों और राष्ट्र निर्माण कार्यकलापों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब तक, राष्ट्रीय युवा कोर (एनवाईसी) योजना के तहत देश भर में कुल 5,465 युवा स्वयंसेवक तैनात हैं।
माय भारत युवा स्वयंसेवक युवा क्लबों, स्थानीय समुदायों, जिला माय भारत कार्यालयों और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच कड़ी का काम करते हैं। वे ग्राम/समुदाय स्तर पर युवा क्लबों को प्रेरित और पुनर्जीवित करने के लिए उत्तरदायी हैं और माय भारत के मुख्य कार्यक्रमों, विशेष कार्यक्रमों और समन्वय कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को सुगम बनाने के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहयोग कार्यकलापों में सहयोग करते हैं। राष्ट्रीय युवा कोर योजना के तहत, सामुदायिक सेवा और जमीनी स्तर के विकास में उनके योगदान को स्वीकार करते हुए प्रत्येक माय भारत युवा स्वयंसेवक को 5,000 रुपए प्रति माह का मानदेय दिया जाता है।
राज्यवार/केंद्र शासित प्रदेशवार माय भारत युवा स्वयंसेवकों का विवरण निम्नलिखित है:
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | स्वयंसेवकों की संख्या |
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 2 |
आंध्र प्रदेश | 264 |
अरुणाचल प्रदेश | 0 |
असम | 10 |
बिहार | 1089 |
छत्तीसगढ | 120 |
दादरा और नगर हवेली | 4 |
दमन और दीव | 8 |
गोवा | 27 |
गुजरात | 414 |
हरियाणा | 243 |
हिमाचल प्रदेश | 93 |
जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख | 32 |
केरल | 56 |
लक्षद्वीप | 5 |
मध्य प्रदेश | 544 |
मेघालय | 102 |
नगालैंड | 155 |
पुदुचेरी | 35 |
सिक्किम | 59 |
तमिलनाडु | 595 |
उत्तर प्रदेश | 1098 |
उत्तराखंड | 163 |
पश्चिम बंगाल | 347 |
कुल | 5465 |
युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
पीके/केसी/एसकेजे/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2290479) आगंतुक पटल : 19

